1 Woman Died Due to Stage Collapse : सिंगर बी प्राक के जागरण में मंच गिरा, 1 महिला की मौत, 17 घायल! 

जागरण को पुलिस से इजाजत नहीं मिली थी, कुछ जवान तैनात किए गए थे!

559

1 Woman Died Due to Stage Collapse : सिंगर बी प्राक के जागरण में मंच गिरा, 1 महिला की मौत, 17 घायल! 

New Delhi : नेहरू प्लेस स्थित कालकाली मंदिर परिसर में गायक सिंगर बी प्राक के जागरण कार्यक्रम के दौरान मंच गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। मंच गिरने के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। इस जागरण कार्यक्रम में करीब 1600 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में जागरण के दौरान सिंगर बी प्राक अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। मंच पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस कारण लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना मंच टूट गया। मंच गिरने से 17 लोग गंभीर रूप से घायल होने और एक महिला की मौत जानकारी मिली। कालकाजी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण को पुलिस से इजाजत नहीं मिली थी। लेकिन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौके पर तैनात किए गए थे. घटना के समय जागरण में करीब 1600 लोगों का जमावड़ा था।

एफआईआर दर्ज की गई 

घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद दिल्ली पुलिस क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। अस्पताल में भर्ती अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है। जबकि, कुछ को फ्रैक्चर होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337, 304 और 188 के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच में जुटी है।

मृतक महिला की पहचान नहीं 

मंच गिरने से 17 लोगों को चोटें आई। सभी का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। लगभग 45 साल की एक महिला को मैक्स अस्पताल भर्ती कराया गया, जिसे डॉक्टरों ने तत्काल मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है. मृतक महिला को दो व्यक्ति ऑटो से अस्पताल ले गए. मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।