भाजपा के संकल्प पत्र के लिए प्रदेश से गए थे 20 हजार सुझाव,देश के विकास का यही सही समय- डॉ. मोहन यादव

130

भाजपा के संकल्प पत्र के लिए प्रदेश से गए थे 20 हजार सुझाव,देश के विकास का यही सही समय- डॉ. मोहन यादव

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्षी वीडी शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर भोपाल में सोमवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता की। भाजपा के संकल्प पत्र के लिए प्रदेश से भी बीस हजार सुझाव आए थे। सीएम ने कहा कि यही समय और सही समय देश के विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में अनके ऐसे वादे हैं जिन से मध्य प्रदेश के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट टाऊन योजना में महानगरों के आसपास के शहरों का भी विकास होगा। भोपाल के साथ अब सीहोर का और इंदौर के साथ देवास जैसे शहरों का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दस साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत का विश्वास जीता है। घोषणा कभी पूरी नहीं होती, इसलिए भाजपा संकल्प पत्र कहती है। मोदी गारंटी पर गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत सात हजार मकान उज्जैन में ही दिए गए। उज्जैन् में धार्मिक टूरिस्टो की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ी है। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म की बहुत संभावना है। हर लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। एयर एंबुलेंस की इसलिए व्यवस्था की गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था चार फीसदी से बढ़कर नौ फीसदी तक हो गई है। महानगरों से जुड़े शहरों का भी अब विकास होगा। दुग्ध डेयरी को सहकारिता क्षेत्र से आगे बढ़ाया जाएगा। निजी लोग भी इस व्यवसाय से जुड़ते है तो सरकार उनका भी स्वागत करेगी। संकल्प पत्र में किसान और सेना पर भी ध्यान दिया गया है। भाषाओं और बोलियों को सुरक्षित किया जाएगा। प्रदेश में नई रेल लाइनों का निर्माण होग।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने विकसित भारत के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। पहले जो संकल्प लिए गए थे उन्हें पूरा किया गया है। भाजपा के संकल्प मोदी की गारंटी है। यह 2047 के विकसित भारत का संकल्प पत्र है। संकल्प पत्र के लिए 15 लाख सुझाव आए थे। मध्य प्रदेश से बीस हजार सुझाव आए थे। नमो एप पर चार लाख सुझाव आए। 75 साल के उम्र के व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। गरीबों को निशुल्क अन्न दिया जाएगा। तीन करोड मकान गरीबों को दिए जाएंगे। सोलह करोड लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत फ्री में बिजली दी जाएगी। दस साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक काम किया है।