अमेरिका: कैलिफोर्निया की राजधानी Sacramento में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 9 घायल

1819
Sacramento

अमेरिका: कैलिफोर्निया की राजधानी Sacramento में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 9 घायल

सैक्रामेंटो.Sacramento, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य की राजधानी है। यह नगर कैलिफ़ोर्निया की सरकार और विधानमण्डल का गृह-नगर है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या ४,५०,००० (२००७) से अधिक है। इसके अतिरिक्त इसके आसपास के क्षेत्रों में (उपनगरों में) १७ लाख के लगभग लोग और रहते हैं।

अमेरिका (America) के राज्य कैलिफोर्निया (California) की राजधानी सैक्रामेंटों (Sacramento) के व्यस्त इलाके में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 9 लोग घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी। सैक्रामेंटो पुलिस विभाग ने कहा कि रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई।

febec2a773e6f7fcce47815dd890a636 original

 

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आए जबकि पृष्ठभूमि में गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं।

— ANI (@ANI)

 

पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन एक ट्वीट में कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फोन पर सैक्रामेंटो पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है।