7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों खाते में आने वाले हैं एक मुश्त 2.18 लाख रुपए!

केंद्रीय कर्मचारियों के बकाये एरियर पर बड़ा ऐलान संभव!

575
4% DA Hiked

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों खाते में आने वाले हैं एक मुश्त 2.18 लाख रुपए!

New Delhi : इन दिनों केंद्रीय कर्मचारियों पर सरकार मेहरबान है। दिवाली से महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (Travel Allowance) में बढ़ोतरी का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस ऐलान से केंद्रीय कर्मचारी खुश हैं।

केंद्र सरकार दिवाली के बाद अपने कर्मचारी और पेंशनर्स को 18 महीने के बकाये DA एरियर का सौगात दे सकती है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार दिवाली के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के बकाये एरियर पर बड़ा ऐलान कर सकती है। कर्मचारियों संगठनों की और से बकाए DA एरियर को लेकर सरकार पर लगतार दबाव बनाया जा रहा है। 18 अगस्‍त 2022 को नेशनल काउंसिल के सचिव (स्‍टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव और नेशनल काउंसिल के अध्‍यक्ष को पत्र लिखकर डेढ़ साल के बकाए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के एरियर के भुगतान की मांग की है।

7th Pay Commission 1 1200x675 1

जानकारी के मुताबिक शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में सुप्रीम कोर्ट के 8 फरवरी 2021 के उस फैसले का जिक्र किया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने था कि आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को तात्कालिक रूप रोका जा सकता है। लेकिन, स्थिति में सुधार होने पर इसे कर्मचारियों को वापस देना होगा। यह कर्मचारियों का अधिकार है। कानून के मुताबिक भुगतान किया जाना चाहिए।

18 महीने का एरियर फ्रिज

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को जुलाई 2021 से 11% बढ़ाया था। उसके बाद महंगाई भत्ते में तीन बार और इजाफा हो चुका है। कुल महंगाई भत्ता 38% पर पहुंच गया। लेकिन, डेढ़ साल तक फ्रीज रहने के बाद DA एरियर को लेकर कोई बात नहीं हुई। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि कोरोना के वक्त महंगाई भत्ते के फ्रीज किया गया था। ऐसे में एरियर का कोई ऑप्शन नहीं है।

कर्मचारियों को 2 लाख से ज्यादा का फायदा

अनुमान के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक है। लेवल-13 (7वें सीपीसी मूल वेतनमान 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये) या लेवल-14 (वेतनमान) पर कर्मचारियों पर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का डीए बनता है। एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगी।

सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिया जाता है। सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए DA दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।