8 Newborns Died in Fire in Baby Care Center : बेबी केयर सेंटर में आग, 8 नवजात की मौत, 5 अस्पताल में, 12 को बचाया।

जानिए कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा!

321

8 Newborns Died in Fire in Baby Care Center : बेबी केयर सेंटर में आग, 8 नवजात की मौत, 5 अस्पताल में, 12 को बचाया।

New Delhi : शनिवार देर रात पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई। एक घायल नवजात की आज सुबह अस्पताल में मौत हुई। 12 बच्चों को देर रात इस आग से बचा लिया गया। 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती है, जिसमें एक को वेंटीलेटर पर रखा गया था जिसकी आज सुबह मौत हो गई। यह घटना उसी दिन हुई जब गुजरात के राजकोट शहर में एक गेमिंग जोन में भीषण आग लगने और इमारत ढह जाने से 30 की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकांश बच्चे शामिल थे।

इस घटना के बारे में दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि उसे रात 11.32 बजे विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने की सूचना मिली थी। नौ दमकल गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा। इमारत से 12 नवजात शिशुओं को बचाया गया।

छोटी सी बिल्डिंग में बना था बेबी केयर सेंटर

बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था। फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था जिसमें से 7 बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 अभी भर्ती हैं। एक बच्चा जो ICU में था उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका।

अंदर पड़े थे ऑक्सीजन सिलेंडर

बेबी केयर सेंटर के पास की बिल्डिंग में भी आग की लपटें गई। लेकिन, गनीमत ये रही कि वहां कोई जनहानि नहीं हुई। बेबी केयर सेंटर के अंदर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर पड़े हुए थे। कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर आग में फटे भी थे जो मौके पर दिखाई दे रहा है। दमकल के 16 वाहन रात को मौके पर पहुंचे और करीब 50 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया।