![WhatsApp Image 2024-01-05 at 09.04.26 Encounter](http://mediawala.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-05-at-09.04.26.jpeg)
Encounter: 1 लाख का इनामी कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय STF संग एनकाउंटर में ढेर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1 लाख का इनामी कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय STF संग एनकाउंटर में आज ढेर हो गया। माफिया विनोद उपाध्याय को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है।
मूलरूप से अयोध्या जिले के माया बाजार का निवासी माफिया विनोद उपाध्याय का नाम जिले के टॉप 10 व प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल था। गुलरिहा, शाहपुर थाने में रंगदारी, धमकी और जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद अपने भाई और सहयोगियों संग फरार चल रहा था।
विनोद से STF की मुठभेड़ शुक्रवार तड़के सुल्तानपुर जिले में हुई। STF की इस टीम की अगुआई डीएसपी दीपक सिंह कर रहे थे। पुलिस के साथ हुई फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
IAS/IPS Transfer List Ready : कलेक्टर और एसपी समेत 5 कमिश्नर और आधा दर्जन IG की तबादला सूची तैयार!
विनोद उपाध्याय मूलरूप से अयोध्या के माया बाजार स्थित उपाध्याय का पुरवा का रहने वाला था। उसका नाम जिले के टॉप-10 माफिया में भी शामिल था। पहले उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था लेकिन बाद में अपर पुलिस महानिदेश जोन अखिल कुमार ने इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया था।
इंटेंशन” पर भारी पड़ गया “शब्द चयन”…मोहन का संदेश अब “नौकरशाही” पर भारी “आमजन”…
विनोद उपाध्याय ने अपना संगठित गिरोह बना रखा था। उसका यह गिरोह गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और लखनऊ में हत्या समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुका है। इन्हीं अपराधों को लेकर एसटीएफ को उसकी तलाश थी। उस पर करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे।