PS to Central Ministers: 2011 बैच के 2 IAS अधिकारी बने केंद्रीय मंत्रियों के PS 

670
Shortage of IAS Officers
Shortage of IAS Officers

PS to Central Ministers: 2011 बैच के 2 IAS अधिकारी बने केंद्रीय मंत्रियों के PS 

 

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2011 बैच के दो अधिकारी केंद्रीय मंत्रियों के प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। IAS संदीप कुमार सिंह को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का प्राइवेट सेक्रेटरी (PS) नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार 2011 बैच के ही बिहार कैडर के IAS अधिकारी पंकज दीक्षित को एटॉमिक एनर्जी और स्पेस राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का PS नियुक्त किया गया है। यह दोनों अधिकारी 5 वर्षों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किए गए हैं। दोनों अधिकारी केंद्र सरकार में उप सचिव स्तर के अधिकारी रहेंगे।

दोनों अधिकारियों के संबंध में डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Screenshot 20240704 083557 887 Screenshot 20240704 083545 892