वैजयंती, चिरंजीवी से मिथुन के सिनेमा जगत में योगदान पर एक नजर? जिन्हें मिला पद्म पुरस्कार

362

वैजयंती, चिरंजीवी से मिथुन के सिनेमा जगत में योगदान पर एक नजर? जिन्हें मिला पद्म पुरस्कार

Padma Awards 2024: बीते दिन यानी 25 जनवरी 2024 को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सिनेमा और कला के क्षेत्र में कई बड़ी हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अब 2024 के पद्म पुरस्कारों का भी ऐलान कर दिया गया है।

इस लिस्ट में इस बार चार लोगों के नाम शामिल हैं, जिसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, वैजयंती माला, भारत की लोकप्रिय गायिका उषा उत्थुप और साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी का नाम शामिल है।

2024 में इन बड़ी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

1. मेगा स्टार चिरंजीवी

Chiranjeevi to be honoured with Padma Vibhushan?

हर किसी के दिल पर राज करने वाले साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस साल चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये ना सिर्फ चिरंजीवी बल्कि साउथ इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए बेहद हर्ष और गर्व की बात है। बता दें कि चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाएगा। एक्टर लंबे टाइम से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं और उन्होंने 150 से भी ज्यादा फिल्में अपनी करियर मे की है।

2. उषा उत्थुप

download 2 1

भारत की लोकप्रिय गायिका उषा उत्थुप को भी इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उषा उत्थुप हमेशा ही अपनी आवाज से लोगों के दिलों में उतर जाती है। उषा ने कई ऐस गाने गाए हैं, जो बेहद लोकप्रिय है। उषा ने बॉलीवुड में भी कई ऐसे गाने गाए हैं, जिन्हें सुनकर दिल झूमने लगता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो बताया जाता है कि उषा ने 8 विदेशी और 17 भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज का जादू चलाया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में आरडी बर्मन और बप्पी लाहिड़ी के लिए भी गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

4. वैजयंती माला

95639334

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को भी ये सम्मान दिया जाएगा। एक्ट्रेस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। अपने करियर में लोगों का दिल जीतने वाली वैजयंती माला ने कई शानदार फिल्में की है। उन्होंने हमेशा ही अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। एक्ट्रेस ने सिनेमा में अपनी लग्न और मेहनत से आज को मुकाम पा लिया है, जिसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है।

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को हुआ। ये भारत के एक फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और राज्यसभा के सदस्य हैं। मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ

download

कब मिलता है पद्म पुरस्कार?

बता दें कि जैसे हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार दिए जाने वाले नामों की घोषणा की जाती है। वैसे ही इसे हर साल मार्च/अप्रैल महीने ये अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाता है। बता दें कि इस पुरस्कार को राष्ट्रपति भवन में दिया जाता है।

ना दीपिका पादुकोण, ना सलमान और ना शाहरुख; इन बॉलीवुड सितारों को नहीं मिला राम मंदिर समारोह का निमंत्रण