AIG Died of Cardiac Arrest :  राज्य पुलिस सेवा की वरिष्ठअधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी का कार्डियक अरेस्ट से निधन!

1189
AIG Died of Cardiac Arrest

AIG Died of Cardiac Arrest :  राज्य पुलिस सेवा की वरिष्ठअधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी का कार्डियक अरेस्ट से निधन!

            इंदौर से मेडिकल चेकअप करवाकर लौट रही थी, रास्ते में तबियत बिगड़ी!

Bhopal : पुलिस विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, AIG प्रतिभा त्रिपाठी की सोमवार को मौत हुई। वे मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में करीब 1 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास कार्डियक अरेस्ट हुआ।
AIG प्रतिभा त्रिपाठी की पोस्टिंग महिला सेल में थी। वहां पर वह अपने शासकीय कार्य की सेवायें दे रहीं थी। उनके साथ इस तरह से हुई आकस्मिक मृत्यु की घटना से विभाग में शोक का वातावरण है। वह पिछले कई सालों से भोपाल में AIG के पद पर पदस्थ होते हुए अपनी सेवा दे रही थीं। वे स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बेच की अधिकारी थीं।