Amit Shah’s Agenda : भूपेंद्र सिंह ने बताया, कांग्रेसियों को भाजपा में लाने का अमित शाह का एजेंडा! 

जानिए, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को क्या कहा!

154

Amit Shah’s Agenda : भूपेंद्र सिंह ने बताया, कांग्रेसियों को भाजपा में लाने का अमित शाह का एजेंडा! 

Khurai (Sagar) : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां एक सभा में अमित शाह की रणनीति का किया खुलासा,किया। उन्होंने बताया कि भाजपा क्यों कांग्रेसियों को शामिल कर रही है। भूपेंद्र सिंह ने सभा में बताया कि कांग्रेसियों को भाजपा भले शामिल कर रही हो, पर उन्हें मिलने वाला कुछ नहीं है। .

भूपेंद्र सिंह ने एक प्रसंग उल्लेख करते हुए बताया कि अभी अमित शाह जी चुनाव की बैठक लेने ग्वालियर आए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सुझाव पूछे कि हमें क्या करना चाहिए। कई कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए। उन्हीं में से एक कार्यकर्ता बोला कि साहब पार्टी में नई-नई भर्तियां हो रही है!

इस पर अमित शाह जी बोले कि आप लोगों में से कितने लोग हैं जिनको पार्टी में 15 साल हो गए। वहां मौजूद बहुत से कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा दिए कि हमें 15 साल। इसके बाद अमित शाह जी ने पूछा कि आपको 15 साल में पार्टी से क्या मिला? तो सभी ने कहा कुछ नहीं मिला। तो वे बोले कि जब आप लोगों को 15 साल में कुछ नहीं मिला, तो उनको 15 दिन में क्या मिलेगा!