Annu Kapoor : सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या कहा डॉक्टरों ने!

543

Annu Kapoor : सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या कहा डॉक्टरों ने!

New Delhi : फ़िल्म एक्टर, एंकर और लेखक अन्नू कपूर को सीने में दर्द के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। उन्हें 26 जनवरी की सुबह सीने में दर्द के चलते भर्ती कराया गया। अन्नू कपूर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। लेकिन, हार्ट अटैक की आशंका से डॉक्टरों ने इंकार किया।

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अन्नू कपूर ठीक हो रहे हैं। उनके सीने का दर्द कम हो चुका है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनके सीने का दर्द भी कम हो चुका है। जल्द ही उनका पूरा हेल्थ अपडेट दिया जाएगा।

अन्नू कपूर ने गत 24 जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर मिलिट्री टैटू एंड ट्राइबल डांस फेस्टिवल (आदि शौर्य: पर्व प्रक्रम का) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।