राजकाज में समृद्ध बने, रोजी की प्रत्याशा हिंदी

198

राजकाज में समृद्ध बने,

रोजी की प्रत्याशा हिंदी!

जन-जन की भाषा हिंदी !
गण-मन की आशा हिंदी !
राजकाज मिले मान्यता
करती अभिलाषा हिंदी !
अवसर उपलब्ध करिए
झूठ सहती दिलासा हिंदी !
समरसता सीख सिखाती
करती रोज मीमांसा हिंदी !
तार्किक वैज्ञानिक संरचना
शब्दों की जिज्ञासा हिंदी !
राजकाज में समृद्ध बने
रोजी की प्रत्याशा हिंदी !
वसुधैव कुटुंबकम सार
देती उत्कृष्ट संदेशा हिंदी !
देववाणी सम लुभावनी
रिद्धि सिद्धि गणेशा हिंदी !
मातृभाषा ज्ञान स्वरूपा
करो हृदय प्रवेशा हिंदी !
करें उद्घोष सभी नर नारी
गूंजे सफी प्रदेशा हिंदी !
सुनो सरकारों तोड़ो कारा
पल्लवित देश विदेशा हिंदी !
शब्द भाव व्यंजना अनुपम
विलक्षण प्रभावी विशेषा हिंदी !
सरल सहज सुगम्य धरोहर
वसंत सुमन अश्लेषा हिंदी !
मातृभूमि सौभाग्य सम्मान
भिन्न बोली गणवेशा हिंदी !

WhatsApp Image 2024 01 11 at 18.16.26

रमेश चंद्र शर्मा
     इंदौर