प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR दर्ज

849
Land Mafia:

प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR दर्ज

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिले में उर्वरक वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR दर्ज की गई है।

कृषि उपसंचालक मनोज कश्यप ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में कृषकों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दरों पर उर्वरक प्राप्त हो, इसके लिए राजस्व, पुलिस एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल का गठन किया गया था।

प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR दर्ज

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में रवि मौसम 2021-22 में सघन अभियान के तहत उर्वरक वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर मे.संतोष पटेल सरबई, रोहित नायक सटाई, दिलीप कुमार अग्रवाल राजनगर, मे. अशोक कुमार गुप्ता राजनगर, में. शंकर लाल गुप्ता राजनगर के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।

प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR दर्ज

उन्होंने अन्नदाता किसानों से अपील करते हुए कहा कि उर्वरक विक्रेताओं से किसी की भी प्रकार की शिकायत होने पर अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विभाग अधिकारी से संपर्क करें।

Also Read: Lokayukta Trap : 50 हजार की रिश्वत लेते EE गिरफ्तार