Big Blow to Congress in MP: बीना क्षेत्र की कांग्रेस MLA निर्मला सप्रे ने BJP की सदस्यता ग्रहण की!

PCC अध्यक्ष के बयान से नाराज़ थी!

530

Big Blow to Congress in MP: बीना क्षेत्र की कांग्रेस MLA निर्मला सप्रे ने BJP की सदस्यता ग्रहण की!

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने कांग्रेस को बाय बाय कह बीजेपी का दामन थाम लिया है।

IMG 20240505 WA0048

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष आज रविवार को सागर जिले के राहतगढ में जनसभा के दौरान बीना से कांग्रेस विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

बताया गया है कि PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी के इमरती देवी मामले में महिला विरोधी बयान से वे आहत थी और बताया गया है कि इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।