Bigg Boss 16 : ये 11 सेलिब्रिटी इस बार सलमान के शो का हिस्सा बनेंगी?

शाइनी आहूजा और करण पटेल भी संभावित मेहमानों की लिस्ट में

698

Mumbai : कलर्स टीवी पर आने वाले सलमान खान के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन की हलचल शुरू हो गई! इस शो के होस्ट सलमान ही होंगे, यह भी तय हो गया। इस बार अभिनेता और कंट्रोवर्सियल सेलिब्रिटी शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) का नाम भी ‘बिग बॉस’ के घर के मेहमान बनाए जा सकते हैं। शो के मेकर्स ने शाइनी आहूजा को अप्रोच किया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कलाकार शिवांगी जोशी को भी सलमान खान के इस शो के लिए बुलाया गया है। हाल ही में शिवांगी ने ‘खतरों के खिलाड़ी-12’ में भी हिस्सा लिया है।

‘बिग बॉस’ के घर के मेहमानों में ‘ये है मोहब्बतें’ फेम करण पटेल (Karan Patel) भी शामिल हो सकते हैं। अगर करण इस शो में आते हैं, तो तय है कि जमकर धमाल मचने वाला है। क्योंकि, उनकी पहचान गुस्सैल। कंगना रनौत के OTT शो ‘लॉक अप’ से धमाल मचाने वाले मुनव्वर फारुखी (Munawar Faruqui) भी सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा टीवी कलाकार सनाया ईरानी (Sanaya Irani) को भी बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है।
मेकर्स इस बार कंट्रोवर्सियल सेलेब्स की तादाद ज्यादा रखने की कोशिश में हैं। इसलिए बसीर अली (Baseer Ali) को को इस शो के लिए बुलाया गया है। वे पहले भी रियलिटी शो में हंगामा कर चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी-12 में दिखाई दिए टिक टॉक स्टार फैजल शेख (Faisal Shaikh) का नाम भी बिग बॉस 16 के साथ जुड़ रहा है। चीजें सही तरीके से आगे बढ़ी तो फैजल को इस कंट्रोवर्सियल शो में दर्शक देख सकेंगे।

WhatsApp Image 2022 07 27 at 11.05.37 AM 1

टिक टॉक से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाली जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) को लेकर भी खबर है कि उन्हें ‘बिग बॉस-16’ का ऑफर दिया गया है। जन्नत ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आई है। MTV के कई शोज में दिखाई दी कैट क्रिस्टियन (Kat Kristian)का नाम भी इस बार सलमान के शो से जुड़ रहा है।

WhatsApp Image 2022 07 27 at 11.05.37 AM

सोशल मीडिया पर मार्शल आर्ट्स की दुनिया में धमाल मचाने वाले केविन अलमासिफर (Kevin Almasifar) का नाम भी सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि केविन इस बार बिग बॉस का हिस्सा होंगे। ‘बिग बॉस’ शो शुरु होने के कुछ समय बाद ही इसकी हालत प्रेशर कुकर की तरह हो जाती है। इस दौरान सृति झा जैसे मैच्योर इंसान की जरूरत हर किसी को होती है। अगर सृति इस शो का ऑफर एक्सेप्ट करती हैं तो इस बार शो देखने में दर्शकों को मजा आएगा।