BJP Candidates Second List : BJP की दूसरी लिस्ट में 100 नाम, MP सीट की एक सीट पर पेंच!    

संभवतः आज घोषित हो सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट!

1163

BJP Candidates Second List : BJP की दूसरी लिस्ट में 100 नाम, MP सीट की एक सीट पर पेंच!  

New Delhi :भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची लगभग तैयार है। इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल साफ नहीं है कि लिस्ट कब जारी की जाएगी। मगर कुछ राज्यों में गठजोड़ को लेकर चल रहे संवाद की वजह से सूची में कुछ देरी हो सकती है। बीजेपी कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट के लिए 11 मार्च को मंथन हुआ। पता चला है कि मध्यप्रदेश की बची 5 सीटों में से 4 पर फैसला लिया जा चुका है, पर एक सीट पर अभी भी पेंच फंसा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी चीफ जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में 8 राज्यों की 100 से अधिक सीटों पर चर्चा की गई। बताया गया कि इस दौरान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल और चंडीगढ़ आदि की सीटों पर विचार-विमर्श किया गया।

बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में फिलहाल गठबंधन की तस्वीर पूरी तरफ से साफ न होने के चलते इन राज्यों में कैंडिडेट्स को टिकट दिए जाने में देरी हो सकती है। तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जनसेना के साथ ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) से प्रस्तावित गठबंधन में अभी अंतिम रूप से सीटों का समझौता नहीं हुआ है।

इन राज्यों की सीटों पर पूरी तरह चर्चा नहीं हुई। आंध्र प्रदेश में बीजेपी छह सीटों पर लड़ने की तैयारी में है। जबकि, बीजेपी ने बिहार में 17 सीटों (सिटिंग) पर चर्चा की। यह भी बताया गया कि जनता दल (U) यानी कि जेडी(U) और बाकी सहयोगियों से सीटों का समझौता हो जाने के बाद ही पार्टी अपने हिस्से के टिकटों का ऐलान करेगी।

 

पहली सूची में थे 16 राज्यों के 195 नाम

बीजेपी की पहली लिस्ट में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से 195 नामों को शामिल किया गया था, जिनमें 51 यूपी, 24 मध्य प्रदेश, 20 पश्चिम बंगाल, 15 राजस्थान, 15 गुजरात, 12 केरल, 11 असम, 11 झारखंड, 11 छत्तीसगढ़, नौ तेलंगाना, पांच दिल्ली, तीन उत्तराखंड, दो-दो जम्मू कश्मीर और अरुणाचल, एक-एक गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन व दीव से हैं।

IMG 20240312 WA0031

बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जल्द 

बैठक के दौरान गुजरात की शेष सभी 11 सीटों पर चर्चा हुई। जिसमें 7 सीटों पर सहमति बन पाई। मध्य प्रदेश की बची सभी 5 सीटों पर चर्चा पूरी हो गई। जिसमें चार सीटों पर सहमति बनी। महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ और कर्नाटक की सभी 28 सीटों मंथन हुआ। हालांकि, कर्नाटक में 3 सीटें जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडी(एस) को मिलने की बात सामने आ रही है।

हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर चर्चा पूरी हुई है। इस बीच बताया गया कि बीजेपी के कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट मंगलवार (12 मार्च, 2024) को सामने आ सकती है। हालांकि, इस बारे में किसी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।