BJP MLAs Amazing :विजयवर्गीय, मेंदोला और हार्डिया ने किया कमाल !

         कैलाश विजयवर्गीय ने जिले की चौथी सीट से चुनाव जीतने का कमाल किया!

941
BJP MLAs Amazing

BJP MLAs Amazing : मेंदोला और हार्डिया ने किया कमाल !

Indore : भाजपा ने इंदौर जिले की सभी 9 विधानसभा सीटें जीतकर चमत्कार किया। इंदौर-2 से रमेश मेंदोला ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के साथ एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत का रिकॉर्ड बनाया। एक ही सीट पर लगातार 5 बार जीत दर्ज कर महेंद्र हार्डिया ने इंदौर की राजनीति में नया इतिहास रचा है। इससे पहले कोई भी इंदौर की राजनीति में लगातार एक ही विधानसभा से पांच बार चुनाव नहीं जीता। इससे पहले 1993 में भी पार्टी ने सभी सीटें जीती थीं।
कंटजोड़ मुकाबले में इंदौर-1 सीट से भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय 57719 हजार वोटों से जीते। उन्हें 156960 वोट मिले हैं। उनके सामने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला थे, उन्हें 99 हजार 241 वोट मिले हैं। कैलाश विजयवर्गीय जिले की चौथी सीट से चुनाव जीते हैं। इससे पहले वे इंदौर-4, इंदौर-2 और महू से विधानसभा चुनाव जीते थे। पार्टी की जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह मोदी मैजिक है।
इंदौर-2 से रमेश मेंदोला ने 2018 में अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले चुनाव में मेंदोला 71011 वोटों से जीता था। इसके साथ मेंदोला ने जीत के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे 1 लाख 6 हजार 563 वोटों से चुनाव जीते हैं। इंदौर-3 से भाजपा के गोलू शुक्ला 14667 वोटों से जीते। उन्हें 73291 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दीपक जोशी पिंटू को 58624 वोट मिले। 1908 वोट नोटा में गए। इंदौर-4 में मालिनी गौड़ 69837 वोटों से चुनाव जीती। उन्हें 118870 वोट मिले हैं। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजा मंधवानी को 49033 वोट मिले।
इंदौर-5 में लगातार उलटफेर के बाद महेंद्र हार्डिया 15404 वोटों से चुनाव जीत गए। ये उनकी लगातार एक ही सीट से 5वीं जीत है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। यहां पहले राउंड से आगे चल रहे भाजपा के महेंद्र हार्डिया 8वें राउंड में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल से 2871 वोटों से पिछड़ गए थे। यहां हार्डिया को 143449 वोट मिले। जबकि, पटेल को 128045 वोट मिले हैं। जीत पर महेंद्र हार्डिया ने कहा हमने विधानसभा में जो विकास कार्य किया है यह उसका परिणाम है। राऊ से भाजपा के मधु वर्मा 35489 वोटों से जीत गए। उन्हें 150107 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को 1 लाख 14 हजार 618 वोट ही मिले।

ग्रामीण सीटों पर बड़ा उलटफेर
ग्रामीण क्षेत्र की सांवेर सीट से तुलसी सिलावट 62 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए। उन्होंने कांग्रेस की रीना बौरासी को हराया। बौरासी को 76422 वोट मिले। महू से मंत्री उषा ठाकुर 34075 वोटों से जीत गईं। उन्हें 102130 वोट मिले। कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार अंतर सिंह दरबार 68055 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 28660 वोट ही मिले और वे तीसरे नंबर पर रहे। देपालपुर से भाजपा के मनोज पटेल 13892 वोटों से जीत गए। उन्हें 94989 वोट मिले हैं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विधायक विशाल पटेल को 81097 वोट मिले। यहां निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को भी 37741 वोट मिले। बगावत के बावजूद भाजपा ने सीट कांग्रेस से छीनी है।