सांडों के बधियाकरण पर BJP सांसद नाराज, CM को कहा कि गौवंश बचाने के लिए इसे रोका जाए

569

भोपाल। मध्‍य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 12 लाख सांडों की नसबंदी का आदेश दिया है। लेकिन, भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसका विरोध किया। कांग्रेस ने भी इस आदेश को गौवंश विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

पशुपालन विभाग के अधिकारी जेएन कंसोटिया ने प्रदेश में 12 लाख सांडों की नसबंदी करने का आदेश निकाला है। जिस पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विरोध जताया है और CM शिवराजसिंह चौहान से इस अभियान को रोकने की मांग की।
MP में सांडों का बधियाकरण कार्यक्रम पर नया विवाद शुरू हो गया। प्रदेश शासन के पशुपालन विभाग ने सांडों का बधियाकरण कार्यक्रम चलाने का आदेश दिया था। पशुपालन विभाग के अधिकारी जेएन कंसोटिया ने राज्‍य के जिला कलेक्‍टरों को पत्र लिखकर अनुपयोगी सांडों की वृद्धि को देखते हुए उनका बधियाकरण करवाने का आदेश दिया है। आदेश में कहा है कि इसे लेकर 23 अक्‍टूबर तक एक अभियान चलाया जाए। राज्‍य भर में ऐसे सांडों की संख्‍या 12 लाख बतायी गई है।

पशुपालन अधिकारी के इस आदेश के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया है। भोपाल से लोकसभा सदस्‍य साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस पर असहमति जताते हुए कहा है कि इस तरह से तो गोवंश का अंत हो जाएगा। साध्‍वी प्रज्ञा ने इसे लेकर राज्‍य के सीएम शिवराज सिंह चौहान व भोपाल से लोकसभा सदस्‍य साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बात कर अभियान को रोकने की मांग की है।

पशुपालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्‍य में आवारा सांडों की तेजी से बढ़ रही संख्‍या को देखते हुए केंद्र सरकार के कार्यक्रम के तहत बधियाकरण का अभियान शुरू किया जा रहा है। यह कोई नया कार्यक्रम नहीं है बल्कि बीते कई वर्षो से चल रहा है। अधिकारी ने कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र लिखकर बताया कि इस अभियान के तहत गौशालाओं में रहने वाले, पशु पालकों के पास और निराश्रित निकृष्ट सांडों का बधियाकरण निशुल्‍क किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी केंद्र सरकार के पोर्टल पर दर्ज होगी। विभाग ने इस संबंध में जारी पत्र के आधार पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और आयुक्त नगर निगम को पत्र लिख इस अभियान को क्रियान्‍वयन करने में सहयोग के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस भी विरोध में

उधर, कांग्रेस ने भी इस कार्यक्रम पर आपत्ति उठाई है। कांग्रेस ने ट्वीट किया कि यह है गौ भक्तों की सरकार! कमलनाथ सरकार में निराश्रित गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए 1000 गौशालाओं का निर्माण कराया था। गौवंश के लिए चारे की राशि को बढ़ाकर 20 रुपए किया गया। वहीं शिवराज सरकार गौवंश को खत्म करने का काम कर रही है।

अब मध्यप्रदेश में गौवंश की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए 12 लाख सांडो का बधियाकरण होगा। कांग्रेस ने इस विवादास्पद आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की और कहा कि यह निर्णय प्रदेश में गोवंश को खत्म करने वाला और गौवंश विरोधी है। इस राशि को गौवंश के संवर्धन पर खर्च किया जाए।

देखिए कलेक्टर भोपाल का पत्र-

WhatsApp Image 2021 10 13 at 6.32.58 AM