Dismantle Animal Enclosures : बाड़े के साथ एक पशुपालक के मकान पर भी हथोड़े चले

491

Break Animal Enclosures : बाड़े के साथ एक पशुपालक के मकान पर भी हथोड़े चले

Indore : शंकरगंज में एक पशु पालक का तीन मंजिला आलीशान अवैध मकान और पशु बाड़ा तोड़ दिया गया। नगर निगम रिमूवल अमले ने जेसीबी और पोकलेन चलाकर तोडफ़ोड़ की। सोमवार की सुबह कार्रवाई शुरू करने से पहले मकान में रहने वाले किराएदारों और सामान को बाहर किया गया। इसके बाद मकान को तोडऩे की शुरूआत की गई। इस दौरान कुछ महिलाओं ने कारज़्वाई का विरोध कर हंगामा किया। साथ ही मकान पर जेसीबी-पोकलेन चलने से रोना-धोना अलग शुरू हो गया।

नगर निगम ने पशु पालकों के अवैध निर्माण और बाडे तोड़ने की कार्रवाई फिर से शुरू की है। आज सुबह 9 बजे निगम रिमूवल विभाग का अमला शंकरगंज (किला मैदान के पास) में नाले किनारे अवैध बने तीन मंजिला आलीशान मकान और पशु बाड़े तोड़ने पहुंची। यह मकान अन्नू यादव का है। इसमें वह खुद तो नहीं रहता था, लेकिन मकान में 6 से ज्यादा किराएदार थे। मकान के पीछे सैकड़ों पशुओं को बांधने का बाड़ा था। मकान के गलियारे में से ही किराएदार और पशु जाते थे। इस कारण बाहर से किसी को पता नहीं चलता था कि मकान के पीछे इतना बड़ा पशु बाड़ा है। मकान 25 बाय 50 यानी 1250 वर्गफीट में बना हुआ था।

IMG 20220912 WA0078

पशु पालकों के खिलाफ शुरू हुई मुहिम के तहत अन्नू यादव का नाले किनारे बने भव्य तीन मंजिला अवैध मकान को तोड़ने से पहले किराएदारों और सामान को खाली करवाया गया। इसमें एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मकान तोड़ने के लिए एक पोकलेन और एक जेसीबी के साथ रिमूवल विभाग की 10 टीमें यानी 100 से ज्यादा कमज़्चारी और इतने ही मजदूर बुलाए गए। तोडफ़ोड़ के दौरान विवाद से निपटने के लिए थाने से पुलिस बल भी बुलवाया गया।

मकान में से किराएदारों और सामान खाली होने के बाद सुबह 10 बजे के आसपास मजदूरों ने अवैध मकान और बाड़े को हथौड़े से तोड़ना शुरू किया। इधर, मकान पर जेसीबी और पोकलेन चलते ही घर में रहने वाली महिलाओं ने विरोध करने के साथ रोना-धोना शुरू कर दिया। यह देख निगम की महिलाकर्मी और पुलिसकर्मी भी आगे आईं। साथ ही हंगामा करने वाली महिलाओं को हटाया। इसके बाद मकान पर जेसीबी और पोकलेन चलना शुरू हुई। मकान को तोड़ने की कार्रवाई रिमवूल विभाग की उपायुक्त लता अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी अश्विन जनवदे, बिल्डिंग अफसर विवेष जैन और सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे के निर्देशन में हुई।

ग्वालटोली में तीन बाड़े तोड़े 

शंकरगंज में पशु पालक का मकान तोड़ने के बाद रिमूवल विभाग का अमला बड़ी ग्वालटोली में कार्रवाई करने पहुंचा। यहां पर तीन पशु पालकों के मकान तोड़ने की कार्रवाई की। इनके नाम दिनेश बोरासी, संदीप बोरासी, सचीन बोरासी है। जी-प्लस वन और जी-प्लस टू यह मकान है, जिन्हें हथौड़े चलाकर तोड़ा गया। जेसीबी-पोकलेन ले जाने की जगह न होने पर निगम मेन्यूअल तोड़फ़ोड़ की गई।