Breaking: दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में धरती कांपी, तीव्रता 5.4

भूकंप का केंद्र नेपाल में पाया गया

452

Breaking: दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में धरती कांपी, तीव्रता 5.4

New Delhi : आज शाम 7.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 आंकी गई। करीब 5 सेकंड तक भूकंप को महसूस किया गया। बताया गया कि इसका केंद्र नेपाल में था। इससे पहले मंगलवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र भी नेपाल में था।

उत्तराखंड में भी शनिवार शाम 4.25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

मंगलवार को भी नेपाल में धरती कांपी थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 थी। इस भूकंप से वहां 6 लोगों की मौत हो गई थी। यहां दोती जिले में घर गिरने से इन 6 लोगों की जान चली गई थी। भारत के 5 राज्यों में झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में भूकंप 9 नवंबर रात 1.57 मिनट पर आया। इसका केंद्र नेपाल के ही मनिपुर में जमीन से 10 किमी नीचे था।