Bridge Collapsed : बिहार में उद्घाटन से पहले 12 करोड़ की लागत का पुल गिरा, कोई हताहत नहीं!

नितीन गडकरी ने 'एक्स' पर लिखा 'इस पुल का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत नहीं हुआ! 

299

Bridge Collapsed : बिहार में उद्घाटन से पहले 12 करोड़ की लागत का पुल गिरा, कोई हताहत नहीं!

 

Araria : उद्घाटन के पहले 12 करोड़ की लागत से बना पुल बिहार के अररिया जिले में गिर गया। ये पुल बकरा नदी पर बनाया गया था। इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्टीकरण दिया है। बकरा नदी पर नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य सरकार की ओर से बनाए गए इस पुल को जनता के लिए अभी खोला नहीं गया था। क्योंकि, पुल तक पहुंचने के लिए अभी संपर्क रोड का निर्माण नहीं हुआ। ये पुल अररिया जिले के कुर्सा कांटा और सिकटी क्षेत्रों को जोड़ता है।

इस पुल का पिलर धंस गया, इसका नतीजा ये रहा कि 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया। जबकि, अभी इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ। स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताया। बताया जाता है कि सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया था।

मंगलवार को पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम भी पहुंची। ये पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला था। बताया जाता है कि स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे। पुल गिरने की सूचना पर वो भी घटनास्थल पहुंचे।

IMG 20240619 WA0027

केन्द्रीय एजेंसी ने पुल नहीं बनाया

इस मामले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार के अररिया में दुर्घटनाग्रस्त पुलिया का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत नहीं हुआ है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत इसका काम चल रहा था।