देवर भाभी का इश्क चढ़ा परवान, पति को उतारा मौत के घाट!

पत्नी और छोटे भाई ने पति की कर दी हत्या!

1714

देवर भाभी का इश्क चढ़ा परवान, पति को उतारा मौत के घाट!

Ratlam : जिले की रावटी पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के ग्राम हरथली निवासी छोटु पिता लालु गरवाल की उसके घर पर रात्रि में 12-30 बजे सोते हुए किन्हीं अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। घटना पर पुलिस ने रावटी थाने पर मर्ग क्रमांक 35/2024 धारा 174 जा.फौ. व अपराध क्रमांक 228/24 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया था।

हत्या के मामले को लेकर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने ग्राम रावटी थाना प्रभारी जयप्रकाश चौहान को और उनके नेतृत्व में थाना रावटी एवं सायबर सेल की टीम का गठन करने त्वरित कार्यवाहीं करने हेतु निर्देशित किया था।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल पर फोरेंसिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए थे। मृतक के परिजनों एवम ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की गई थी।

पूछताछ में यह तथ्य सामने आए थे की घटना के दिन मृतक अपनी पत्नी रेखा गरवाल व दो बच्चों के साथ घर पर सो रहा था। घर के पास ही मृतक का छोटा भाई सोहन गरवाल भी सो रहा था। मृतक की पत्नी घटना के समय मृतक के पास ही सो रही थी, परंतु हत्या करने वालों के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मना करने पर महिला पुलिस के संदेह के घेरे में आ गई थी। पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी रेखा गरवाल एवम मृतक के भाई सोहन गरवाल से सख्ती से पूछताछ की तो।
उन्होंने अपना अपराध कबूलते हुए हत्या करना कबूला, उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी का मृतक के एक और भाई राहुल गरवाल से प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे में मृतक छोटु गरवाल को पता चलने पर मृतक छोटु गरवाल ने अपने भाई और पत्नि से विवाद किया था। विवाद होने के बाद रेखा व भाई राहुल दोनों ने छोटु गरवाल को जान से मारने की योजना बनाई थी।

और 29.अप्रेल.24 को आरोपी राहुल गरवाल द्वारा छोटु गरवाल के सो जाने के बाद योजनानुसार रेखा गरवाल के कहने पर आरोपी राहुल गरवाल ने छोटु गरवाल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर डाली थी। पुलिस ने आरोपी राहुल गरवाल एवम रेखा गरवाल को गिरफ्तार करते हुए उनसे हत्या में प्रयुक्त किए गए कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े जप्त किए।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक जय प्रकाश चौहान थाना प्रभारी रावटी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी सैलाना, उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड, निशा चौबे, जगदीश डाबे, बद्रीलाल चौधरी, महेश मईडा, राहुल मेडा, निलेश कटारा, राहुल चौहान, अनिल अमलियार, राजेश बक्षी, बहादुर डांगी, मुकेश मेघवाल, भरत अलावा, विजय मोहनिया, म.आर. नेहा कुशवाह, महिला आरक्षक श्वेता नागर, रुकमणी, योगिता एवं सायबर सेल के उपनिरीक्षक अमित शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, मयंक व्यास, विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, तुषार का योगदान रहा।