CAA law of land: CAA देश का कानून, कोई इसे लागू करने से रोक नहीं सकता…बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि यह देश का कानून है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
![944195 amit shah CAA law of land: CAA देश का कानून, कोई इसे लागू करने से रोक नहीं सकता...बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह](https://cdn.dnaindia.com/sites/default/files/styles/full/public/2020/12/18/944195-amit-shah.jpg)
यहां नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में एक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है। भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें करेगी हासिलः शाह शाह ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने 18 सीट पर जीत दर्ज की थी। बंगाल भाजपा की मीडिया इकाई ने बंद कमरे में आयोजित कार्यक्रम में शाह के भाषण के बिंदुओं की एक सूची साझा की।
MP’s Manmohak Cabinet: अनुभव और ऊर्जा से सजी 20 साल की सबसे मजबूत कैबिनेट