Cabinet Meeting Tomorrow in Jabalpur : कैबिनेट की पहली औपचारिक बैठक कल जबलपुर में!

3 जनवरी को बुलाई मीटिंग, सभा को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

322

Cabinet Meeting Tomorrow in Jabalpur : कैबिनेट की पहली औपचारिक बैठक कल जबलपुर में!

Bhopal : प्रदेश की मोहन यादव सरकार की नए साल की पहली कैबिनेट बैठक संस्कारधानी जबलपुर में होगी। 3 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीटिंग बुलाई है। मंत्रियों को विभाग बंटवारे के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नई सरकार और नए साल की यह पहली बैठक संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित होगी। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

पहले संभागीय समीक्षा फिर होगी कैबिनेट बैठक होगी। जबलपुर में संभावित बैठक के मद्देनजर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मंत्रियों को भी इसकी सूचना दी जा रही है। बैठक के पहले मंत्रियों को अपने विभाग का प्रभार संभालने के लिए कहा है। इसी दिन मोहन यादव जबलपुर में जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मकर संक्रांति पर कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके चलते अगले हफ्ते होने बैठक की तैयारियों में मुख्य सचिव कार्यालय जुटा हुआ है। मोहन यादव कैबिनेट की 3 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री अपने विभागों के प्रभार संभालने के बाद उपस्थित होंगे।

13 दिसंबर को पहली, 26 को दूसरी बैठक

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक में उनके साथ शपथ लेने वाले दो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे। इसके बाद दूसरी कैबिनेट बैठक 26 दिसंबर को हुई थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को 28 मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद मुख्यमंत्री ने अगले दिन बुलाई बैठक में मंत्रियों के साथ। परिचयात्मक कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक के लिए कोई अलग एजेंडा जारी नहीं किया था। अब 3 जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है।