मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह योजना- जिला स्तरीय समिति गठित

समिति में कांग्रेस से अकेले MLA भूरिया और बीजेपी से सांसद के भाई सहित 5 सदस्य समिति में

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ। जिलें में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के सुचारू रूप से सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर अशासकीय नामांकित सदस्यों को समिति में लिया गया है।

इसमें अध्यक्ष सहित कुल 14 सदस्य हैं! जिसमें 8 शासकीय और 6 अशासकीय नामांकित सदस्य है! कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के अलावा 5 सदस्य भाजपा के पूर्व विधायक और वर्तमान पदाधिकारी है।

WhatsApp Image 2022 05 25 at 3.58.04 PM

कलेक्टर सामाजिक न्याय विभाग के पत्र क्रं 2021-22/338 दिनांक 23/05/2022 के आदेश के अनुसार समिति में जिला कलेक्टर अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, जिला श्रम अधिकारी श्रम विभाग को सदस्य बनाया गया है, वहीं उपसंचालक सामाजिक न्याय को सदस्य-सचिव का दायित्व दिया गया है!

अशासकीय नामांकित सदस्य के रूप में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजय डामोर को शामिल है।

उल्लेखनीय है कि श्री डामोर सांसद के भाई है! बता दें कि समिति के एक सदस्य पर खेल सामग्री घोटाले में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के आरोप लगे थे!

Author profile
WhatsApp Image 2022 04 12 at 8.32.00 PM
श्याम त्रिवेदी

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं! इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है! समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है! राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं! मीडियावाला के झाबुआ-आलीराजुपर के ब्यूरों चीफ है!