Citizen Cop App Not Updating : कई अफसर बदल गए, पर सिटीजन कॉप एप में वही नाम! 

सालों से अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए गए

1044
Citizen Cop App Not Updating

Citizen Cop App Not Updating : कई अफसर बदल गए, पर सिटीजन कॉप एप में वही नाम! 

   Indore : सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों को सरलता से पूर्ण करने के लिए ‘सिटीजन कॉप’ एप को बनाया गया है। इसलिए इस एप में ही कलेक्टर से लेकर सभी प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभागों के उच्च अधिकारियों से लेकर पूरे अमले के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। जबकि, इस एप में कई सालों से अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए गए।

 एप में दर्ज कई ऐसे उच्च अधिकारी हैं जिनका महीनों पहले ट्रांसफर हो गया और एप में वे अभी इंदौर में ही हैं। एप में जिला पंचायत सीईओ नेहा मीना का नाम दर्ज है, जबकि उनका ट्रांसफर 2021 में ही हो चुका है। उनके बाद सतीशचंद्रा सीईओ रहे और वर्तमान में वंदना शर्मा सीईओ हैं। ऐसे में आम व्यक्ति किसी अधिकारी को फोन कैसे कर सकता है। जानकारी अनुसार सिटीजन कॉप एप में नगर निगम आयुक्त अभी भी प्रतिभा पाल हैं।

Citizen Cop App Not Updating

इनके अलावा संदीप सोनी को आज भी एसडीएम बताया गया है, जबकि, सोनी एसडीएम के बाद अपर आयुक्त नगर निगम भी रहे और वर्तमान में श्री महाकाल मंदिर उज्जैन के प्रशासक हैं।    अदिति गर्ग, कैलाश वानखेड़े अपर कलेक्टर बताए गए हैं, जबकि उक्त दोनों ही अधिकारियों का ट्रांसफर हुए कई महीने हो चुके हैं। कैलाश वानखेड़े तो आगर मालवा में कलेक्टर हैं। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के रूप में राजनारायण सोनी का ही नाम दर्ज है, जबकि सोनी का ट्रांसफर कई महीनों पहले हो चुका है। प्रतीत होता है, कि लोगों को सुविधा देने के लिए यह एप बनवा दिया गया और बाद में इस पर उच्च अधिकारियों के नाम और नंबर अपडेट ही नहीं किए गहैं। फूड कंट्रोलर के रूप में एल मुजाल्दे का नाम दर्ज है, जबकि फूड कंट्रोलर मारू आ चुके हैं।

नगर निगम अधिकारियों के भी वही नाम 

 सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं शहर में नगर निगम के अधिकारियों के नाम और नंबर भी नहीं अपडेट किए गए हैं। एप में नदीम खान को आज भी निगम के झोन पर पदस्थ बताया जा रहा है, जबकि खान इस समय झोन 15 पद पदस्थ हैं। वहीं विवेश जैन को भी झोन 15 पर बताया गया है, जबकि जैन झोन 2 में पदस्थ हैं।

पुलिस विभाग के भी यही हाल

सिटीजन कॉप एप में सिर्फ प्रशासनिक ही नहीं पुलिस अधिकारियों के भी नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं। अरविंद तिवारी आज भी जोन 4 पद ही पदस्थ बताए जा रहे हैं। अन्य कई अधिकारी भी पुराने ही दर्ज हैं। मामले में पुलिस कंट्रोल रूम में जब बात की तो वहां से बताया गया कि एप को अपडेट करने की जिम्मेदारी पुलिस हेड क्वार्टर की है। जब और अधिक चर्चा करने की कोशिश की तो आपरेटर ने कहा कि जो भी अधिक जानकारी चाहिए वह यहां आकार प्राप्त करें।