ओंकारेश्वर, ओरछा सहित पांच निकायों के CMO लापरवाह, ग्रेडिंग बिगड़ी तो वेतनवृद्धि रोकी

553

भोपाल।ओरछा, ओंकारेश्वर सहित प्रदेश के पांच नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमजन की समस्याओ के निराकरण में रुचि नहीं ले रहे है। इसके चलते जनशिकायतों का समय पर निपटारा नहीं हो रहा है और इन निकायों की ग्रेडिंग बिगड़ रही है।

आयुक्त नगरीय प्रशासन निकुंज श्रीवास्वत ने इन सभी की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए है।

निवाड़ी जिले की ओरछा नगर परिषद में नरिीय निकायों की ग्रेडिंग में डी ग्रेड मिला है। बार-बार शिकायतों का निराकरण समय सीमा में तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टता के साथ कराये जाने की जानकारी उन्हें दिए जाने पर उन्होंने इस पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई इसके कारण नगर परिषद ओरछा को पुन: डी ग्रेड प्राप्त हुआ है।इसके चलते विभाग की भी ग्रेडिग प्रभावित हुई है।इस संबंध में विभाग की छवि धूमिल होंने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण वहां के सीएमओ प्रताप सिंह सेंगर को कारण बताओ नोटिस थमाया गया था। उनका जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया है। ओरछा नगर पालिका लगातार तीन बार डी ग्रेड में आई इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी होंने पर भी सीएमओ ने निराकरण में कोई रुचि नहीं ली।इसलिए उनकी एक वेतनवृद्धि रोकी गई है।

ओंकारेश्वर नगर पािलका को सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लिए जाने पर पहले भी लगातार तीन बार डी ग्रेड मिल चुका है। कारण बताओ नोटिस जारी होंने पर भी सीएमओ मोनिका पारधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं ली। इस बार भी निकाय को डी ग्रेड मिला है। शिकायतों का निराकरण समयसीमा में तथा शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टता के साथ बंद करने में पर्याप्त रुचि नही लिए जाने और कार्यप्रणाली में कोई सुधार परिलक्षित नही होंने पर उनकी एक वेतनवृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह तीन अन्य नगरीय निकायों में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में आने वाली जनशिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लिए जाने के कारण लगातार तीन बार डी ग्रेड में नगरीय निकाय के आने पर पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है। अब चौथी बार भी डी ग्रेड आने से विभाग का ग्रेड भी प्रभावित हुआ तो इन सभी को एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की सजा दी गई है। जिन अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकी गई है उनमें छिंदवाड़ा जिलीे की नगर पालिका परिषद जामई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येन्द्र शालवार, अनूपपुर जिले की नगर परिषद झूमरकछार के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र कुशवाह और खरगौन जिले की नगर परिषद बिस्टान के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महिलाराम पिपल्या की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया है।