CM’s Big Announcement: मकर संक्रांति पर उज्जैन में होगी कैबिनेट बैठक

654

CM’s Big Announcement: मकर संक्रांति पर उज्जैन में होगी कैबिनेट बैठक

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन में घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को उज्जैन में आयोजित की जाएगी।
आज सुबह उज्जैन में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि आज से वे उज्जैन संभाग से विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक लेने की शुरुआत कर रहे हैं। इस तरह की समीक्षा बैठकर अब सभी संभागों में ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज उज्जैन संभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं। उसके बाद प्रदेश के बाकी संभागों में भी इस तरह की बैठक होगी।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन संभाग की कानून व्यवस्था की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलावट खोरी के प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई करें।प्रशासन पूरी तरह पारदर्शी रहकर कार्य करें। यह भी देखें कि सही तरीके से काम करने वाले व्यापारी परेशान ना हो।

विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में सभी संभागों में समीक्षा बैठक ली जाएगी।

आज उज्जैन संभाग से इसकी शुरूआत होने जा रही है।

WhatsApp Image 2023 12 17 at 13.02.05

मैं आज उज्जैन संभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहा हूं । उसके बाद प्रदेश के बाकी संभागों में भी बैठक होगी।

मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को सरकार… pic.twitter.com/LjW2D6uXKK

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2023