Colonizer Cheated : कॉलोनी में प्लॉट बेचकर कालोनाइज़र भाग गया

कॉलोनी विकास के नाम पर केवल बाउंड्री वॉल ही बनाई

451
Education Fraud

Indore : हातोद थाना क्षेत्र में कई लोगों को घर का सपना दिखाकर और उनके रुपए लेकर फरार हुए नागपुर के कॉलोनाइजर सुरेश पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने कई लोगों से रुपए लिए, किसी को रजिस्ट्री कराई और तो किसी को झांसा देकर ही रुपए ले लिए। अभी तक 10 लोग सामने आए, जिन्हें कालोनाइज़र ने ठगा है।

परेशान होकर पीड़तों ने प्रशासनिक अधिकारियों के आगे अपील की थी। इसके बाद तहसीलदार ने जांच के बाद मामला पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने पटवारी आशीष पिता संतोष चौधरी की शिकायत पर नागपुर निवासी सुरेश के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने एक कॉलोनी ग्राम पालिया रोड हातोद में काटी थी। आरोपी ने कई सुविधाओं के साथ में प्लॉट देने का वादा किया था।

इसके बाद आरोपी ने रुपए लिए और इसके बाद वहां से फरार हो गया। आरोपी ने कॉलोनी विकास के नाम पर केवल बाउंड्री वाल ही बनाई। 2014 से वह लापता है। उसके भागने के बाद रुपए देने वाले भटक रहे थे। उन्होंने इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की। टीआई ने बताया की इस मामले में तहसीलदार ममता पटेल को जांच सौंपी गई थी। उन्होंने जांच के बाद केस दर्ज करने के लिए पुलिस को यह मामला दिया है। पुलिस अब आरोपी पर कार्रवाई कर रही है। अभी 10 फरियादी इस मामले में सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 लोग तो ऐसे हैं जिनकी रजिस्ट्री नहीं कराई है।

एक पीड़ित की रजिस्ट्री कराई है, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं होने से वह अपना मकान भी नहीं बना सकता है। आरोपी कई वर्ष से फरार चल रहा है। इसके खिलाफ अन्य थानों में भी शिकायत होने की बात सामने आ रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी कितने रुपए लेकर फरार हुआ है। पुलिस अब पीड़ितों के बयान ले रही है। इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि किससे कितने रुपए उसने लिए हैं। इसके बाद ही आंकड़ा सामने आ सकेगा।