कांग्रेस उम्मीदवार प्रचार में हर दिन खर्च कर रहे एक लाख रुपए, कमलनाथ की सभा पर 60 हजार का आया व्यय

690

भोपाल: खंडवा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पूरनी अपने चुनाव में हर दिन एक लाख रुपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव के शुरूआती 14 दिनों में 14 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। हाल ही में उन्होंने निवार्चन आयोग को बताया कि उन्होंने 7 से 20 अक्टूबर के बीच में 14 लाख 16 हजार रुपए खर्च कर दिए हैं। जिसमें कमलनाथ की सभा में 60 हजार रुपए का व्यय भी बताया गया है। हालांकि उनसे ज्यादा खर्च भाजपा ने इन 14 दिनों में किया है।

कांग्रेस ने अपने खर्च में बताया कि 12 अक्टूबर को कमलनाथ ने उत्कृष्ण विद्यालय में कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह के पक्ष में सभा की थी। इस सभा का खर्च 60 हजार 179 रुपए बताया गया है। हालांकि इस समय तक चुनाव प्रचार ने जोर नहीं पकड़ा था, अब चुनाव प्रचार और सभाओं में बढ़ोतरी हुई है। जिसका खर्च का ब्योरा 25 अक्टूबर को फिर से कांग्रेस उम्मीदवार को देना होगा।

बागली में किया ज्यादा खर्च
कांग्रेस ने देवास जिले की बागली विधानसभा में खासा पैसा खर्च किया है। यहां पर कांग्रेस ने 18 और 20 अक्टूबर को दो लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए। कांग्रेस ने खर्च की दी जानकारी में 18 अक्टूबर को यहां पर 1 लाख 5 हजार 660 रुपए चुनाव प्रचार में खर्च किए। जबकि 20 अक्टूबर को यही पर एक लाख 92 हजार 330 रुपए खर्च किए।