Curfew In Khargone: पत्थरबाजी में SP भी हुए घायल, पुलिस कर्मियों सहित एक दर्जन लोगो को भी आई चोट

Khargone Violence : Is It Intelegence Failure? दंगा अचानक भड़का या पूर्व नियोजित था?

खरगोन – पत्थरबाजी में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी हुए घायल, एसपी चौधरी को पैर में लगा पत्थर, चर्चा है की गोली का लगा है छर्रा, एसपी को निजी अस्पताल में किया गया भर्ती, कलेक्टर अनुग्रहा पी ने एसपी चौधरी को पत्थर लगने की पुष्टि। पत्थरबाजी में दो पुलिस कर्मियों सहित करीब एक दर्जन लोगो को भी आई चोट, पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश, राम नवमी के जुलूस पर हुआ था पथराव

khargone123

Khargone: खरगोन में आज एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो पक्षो के विवाद पत्थरबाजी की घटना से हुए उपद्रव के बाद तनाव ग्रस्त 4 क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया वही सम्पूर्ण शहर में धारा 144 लगा दी गई। पुलिस स्थिती के नियंत्रण करने मे लगी हुई अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तालाब क्षेत्र मे हुए पथराव होने के उपरांत कुछ अन्य क्षेत्रों में उपत्रों की घटना के चलते शहरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।

इधर पत्थरबाजी में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी घायल हो गये है। एसपी चौधरी को पैर में पत्थर लगना बताया जा रहा है। चर्चा है की पैर में गोली के छर्रा लगा है। एसपी को निजी अस्पताल में भर्ती जहाॅ अब स्वस्थ्य है। पत्थरबाजी में दो पुलिस कर्मियों सहित करीब एक दर्ज लोगो को भी चोट आई है। कई जगह आगजनी की खबर है पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने की डीआईजी तिलक सिह मौके पर मौजूद है।

खरगोन के अपर कलेक्टर सुमेरसिह मुजाल्दे ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तालाब चौक पथराव के उपरांत पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गये। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पथराव की घटना हुई। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल भी हुए हैं। तालाब चौक, टवडी सहित समीप तीन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। सम्पूर्ण क्षेत्र में 144 लगा दी गई। मुजाल्दे ने बताया की तालाब चौक, टवडी सहित समीप तीन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिती को नियंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे। सांसद गजेन्द्र सिह पटेल और विधायक रवि जोशी भी कन्ट्रोल रूम मे पहुंच गये है। सभी से शांति बनाये रखने की अपील की है।