Defection News: एक और बड़े नेता ने कांग्रेस छोड़ी, बीजेपी में शामिल

1565

New Delhi : राजनीति में एक और दलबदल की खबर। कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आज ही बीजेपी में शामिल हो गए।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘जब पूरा देश गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी में काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

IMG 20220125 WA0075

आरपीएन सिंह (RPN Singh) वर्तमान में झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी थे और कल ही कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया था। चुनाव के इस दौर में कांग्रेस को एक बड़ा चेहरा खोना पड़ा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को खड़ा करने के लिए काफी पसीना बहाया, लेकिन एक के बाद एक साथ छोड़ रहे नेताओं के कारण उनकी मेहनत रंग ला पाएगी, यह कहना मुश्किल है।                                    IMG 20220125 WA0088

2014 के बाद से कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, कई विधायकों सहित आला पदों पर रहे नेताओं ने कांग्रेस को छोड़ा है। पार्टी लगातार लोकसभा के 2 चुनाव हार चुकी है और पार्टी के अंदर बगावती नेताओं के गुट G23 के कारण भी पार्टी की खासी फजीहत हो चुकी है।

आरपीएन सिंह (RPN Singh) पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद हैं। वे करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। अपने राजनीतिक करियर में अब तक 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही सिंह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए 2 में गृह राज्यमंत्री भी थे। कुशीनगर जिले के निवासी सिंह झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी भी थे।

इसके अलावा वह यूथ कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता सीपीएन सिंह भी पूर्व सांसद हैं। 2009 में सिंह कुशीनगर से सांसद बने थे। लेकिन, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे।

 

आज ही वह भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हो गए। उन्होंने कहा मेरे लिए यह एक नई शुरुआत है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं।