Deora’s on Lok Sabha Elections : डिप्टी सीएम बोले ‘मप्र की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीतेगी!’

जगदीश देवड़ा ने धार में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया

156

Deora’s on Lok Sabha Elections : डिप्टी सीएम बोले ‘मप्र की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीतेगी!’

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा धार पहुंचे, जहां वे संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। बस स्टैंड स्थित संत रविदास के मंदिर मे उन्होंने पूजा की। इस दौरान बडी संख्या मे स्थानीय लोग और बीजेपी के नेता मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी कार्यालय मे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

उन्होंने लोकसभा की तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सभी 29 सीटों पर बीजेपी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस से लोगों का पूरी तरह विश्वास उठ चुका है। साथ ही प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा लगातार कर्ज लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्ज लेना कोई बुरी बात नहीं है। कर्ज लेकर हम विकास कार्य कर रहे हैं, लेकिन जब भी कांग्रेस ने कर्ज लिया तब उन्होंने घी पिया है।

लोकसभा का चुनाव चरम पर है और मुझे लगता है कि सब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा पुरी मुस्तैदी से चुनाव लड़ रही है। मप्र की 29 सीटों में भाजपा सभी 29 ही जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। जनता में अपार उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह और नेतृत्व के प्रति भी अटूट विश्वास है। देश को नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास है, इसलिए मुझे लगता है कि जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत से उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेगी।

उनका कहना था कि जनता कांग्रेस के चरित्र को जानती है। मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। कांग्रेस कहां खड़ी है। जनता इस बात को बहुत अच्छे से जानती है कि जनता ने फैसला दे दिया। पूरे देश का कांग्रेस के प्रति विश्वास उठ चुका है। कांग्रेस अब दाएं-बाएं झांककर विचलित होकर बातें कर रही है। देवड़ा ने कहा कि अब मुझे नही लगता है कि मै कोई प्रतिक्रिया करूं। रोज कुछ न कुछ बोलते है। मुझे नहीं लगता कि एक परिपक्वता लीडर में जो होना चाहिए वह है।

बहुत से कांग्रेसी भाजपा ज्वाइन कर रहे उनका स्वागत हैं, अभिनंदन है। जिस तरह बहुत सी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार जल्दी तय कर दिए थे, इस बार भी जल्द होंगे। कांग्रेस के बारे मे चर्चा करने का कोई औचित्य नही है। कांग्रेस पुरी तरह साफ होने की कगार पर है। जनता का भरोसा उठ चुका है। कांग्रेस के नेता जो बयानबाजी कर रहे है वह विचलित होकर कर रहे है। कांग्रेस की दुर्दशा हो रही है, इसलिए वे विचलित होकर अपना स्टेटमेंट दे रहे है।