Deputy Chief Minister : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डा. खुशबू सोनी की उत्कृष्ट चिकित्सिय सेवाओं को लेकर किया सम्मानित! 

728

Deputy Chief Minister : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डा. खुशबू सोनी की उत्कृष्ट चिकित्सिय सेवाओं को लेकर किया सम्मानित! 

 

Bhopal : मध्य प्रदेश के आगर निवासी श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रांतीय सचिव देवीलाल सोनी की सुपुत्री डॉ खुशबू सोनी को भोपाल में आयोजित एक समारोह में उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ल ने सम्मानित किया और डॉ खुशबू द्वारा कोरोना काल के दौरान पीड़ितों और मरीजों को दी गई सेवाओं के लिए सराहना करते हुए डॉ खुशबू को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

बता दें कि डा. खूशबु MBBS महिला चिकित्सा अधिकारी होकर जिला चिकित्सालय (आगर) में पदस्थ हैं, उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं की वजह से इंडिया न्यूज के बेनर तले होटल सयाजी में आयोजित सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं इंडिया न्यूज के मप्र. छग. के चेनल हेड मनोज मनु द्वारा सम्मानित किया गया।

IMG 20240705 WA0004

डॉ खुशबू द्वारा जिला चिकित्सालय आगर-मालवा में प्रसुताओं की 19281 नार्मल प्रसुति करवाने के साथ ही 1246 हाई रिस्क प्रसुति को भी अपने चिकित्सा परामर्श एवं उपचार से नार्मल प्रसुति में परिवर्तित कर प्रसुताओं को असहनीय दर्द से राहत प्रदान कर अनावश्यक खर्च से भी बचाया तथा कोरोना महामारी के समय 24 घंटे आगर के जिला चिकित्सालय में निरंतर सेवाएं प्रदान कर हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया था तथा विभिन्न सेवा संगठनों के सहयोग से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की थी।

 

जिन्हें दृष्टिगत रखते हुए इंडिया न्यूज द्वारा डॉ खुशबू को चयनित किया गया एवं भोपाल की होटल सयाजी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।