Dowry Harassment Case : शादी के 6 महीने बाद नव विवाहिता को लंदन से इंदौर भेजा, 30 लाख की डिमांड!

ससुराल वालों का कहना है कि लड़की जिद्दी और फिजूलखर्च करने वाली, अपनी जिद से वापस लौटी!

155

Dowry Harassment Case : शादी के 6 महीने बाद नव विवाहिता को लंदन से इंदौर भेजा, 30 लाख की डिमांड!

इंदौर। लंदन में रहने वाले पति के खिलाफ नव विवाहित ता ने दहेज और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दायर किया है। पत्नी का आरोप है कि शादी के 5 दिन बाद ही ससुरालवालों ने दहेज को लेकर तानेबाजी शुरू कर दी थी। पीड़िता गौरी ने पति सौरभ जोशी, सास शकुंतला, जेठ कौस्तुभ और जेठानी संचयिका के खिलाफ 30 लाख रुपए दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज कराया।

इस मामले में सामने से पति के पक्ष ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने नवविवाहिता पर जिद्दी और फिजूलखर्ची करने के आरोप लगाए। मैनेजमेंट से पीएचडी कर रही लसूड़िया की रहने वाली गौरी की दिसंबर 2022 में दोनों परिवारों ने शादी कराई थी। लड़की की ससुराल गुमाश्ता नगर में है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति सौरभ जोशी का लंदन में जॉब करता है। पूरा परिवार लंदन में रहता हैं। लड़की का कहना है कि शादी के बाद जब वो ससुराल गुमाश्ता नगर आई तो 5वें ही दिन कम दहेज को लेकर ताने दिए गए। कुछ दिन बाद पति ने मारपीट भी शुरू कर दी।

फिर सास शकुंतला और जेठ-जेठानी कौस्तुभ-संचयिका ने कहा कि दहेज के लिए अलग से 30 लाख रुपए का इंतजाम करे। पूरा परिवार अधिकतर वक्त लंदन ही रहता है क्योंकि पति सौरभ के साथ जेठ भी वहां इंजीनियर हैं। गौरी ने बताया कि शादी के दो महीने बाद (फरवरी 2023) मुझे लंदन तो ले गए लेकिन उन्होंने प्रताड़ना बंद नहीं की। मुझसे कहा कि हमारा बेटा लंदन में इंजीनियर है, उसकी हैसियत और रूतबे के हिसाब से दहेज देना था।

विवाद के बाद चार महीने बाद ही लंदन में ही रहने वाले मेरे बुआ और फूफा को बुलाया और कहा कि इसे इंडिया ले जाओ। यानी लंदन जाने के बाद तीन महीने बाद (जून 2023) से मायके लौट आई। यहां पर मेरे पिता ने दामाद सौरभ को लंदन में फोन किया तो उसने व्यस्तता बताकर बात नहीं की। इस बीच हमें पता चला कि एक महीने बाद (जुलाई 2023) ही ससुरालवाले किसी काम से इंदौर आए हुए हैं। बातचीत और समझौते के लिए मेरे पिता, आंटी, दादी सहित अन्य लोग मेरे ससुराल गए और उनसे बातचीत की कोशिश की। इस पर वहां भी मायके वालों को अपमानित कर भगा दिया गया। उन्होंने कई तरह के आरोप लगाते हुए 30 लाख देने के बाद ही लंदन में अपने साथ रखने की बात की। गौरी ने बताया कि वह अपना दांपत्य जीवन बचाना चाहती थी। इसीलिए पुलिस में पहले शिकायत नहीं की। ससुराल के लोगों को भी समझाने का प्रयास किया। मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद केस दर्ज कराना ही एक रास्ता बचा था। ससुरालवाले अभी कहां है, यह जानकारी नहीं है।

उधर पति के परिवार का आरोप है कि लड़की जिद्दी और गुस्सैल है। शिकायत दर्ज करने के बाद ससुराल पक्ष का कहना है कि लड़की के माता पिता ने हमे धोखे में रख अपनी जिद्दी और गुस्सैल किस्म की बेटी की शादी हमारे बेटे से करा दी। हमारा पूरा परिवार अधिकांश लंदन में रहता है। यहां पहुंचने के बाद उसने हमारे पैसे शॉपिंग और घूमने फिरने में बर्बाद करा दिए। मना करने पर परिवार के सभी सदस्यों से विवाद करती और दहेज के केस में फंसाने की बात कहती। घर के काम करने से भी इंकार कर दिए। कुछ दिन जब लंदन से मन भर गया तो हमसे जबरदस्ती इंदौर की टिकट कराकर वापस आ गई और ससुराल पक्ष से सारे रिश्ते खत्म कर दिया। बाद में परिवार के लोगों ने उससे बात करने कि कोशिश की तो उसके पिता ने बेटी की पढ़ाई का बहाना बना किसी से मिलने भी नहीं दिया।