जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव: भाजपा की अनुबाई तंवर ने कांग्रेस के रेवाराम पाटीदार को 2 वोट से हराया

9 में से 7 जनपद पंचायत के बाद जिला पंचायत पर भी भाजपा का कब्जा, कांग्रेस का सफाया

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन. खरगोन जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की अनुबाई तंवर ने कांग्रेस के रेवाराम पाटीदार को 2 वोट से हराकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर दिया है।

खरगोन जिले में 9 में से 7 जनपद पंचायत के साथ जिला पंचायत पर कब्जा कर भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है।

जिला पंचायत में अनुबाई को 14 और रेवाराम पाटीदार को 12 मत मिले हैं।

कांग्रेस समर्पित 12 भाजपा समर्पित 11 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतकर आये थे। भाजपा ने कांग्रेस गढ़ में बड़ी जीत हासिल की है।

पिछले 5 बार में इसके पूर्व केवल एक बार भाजपा जीत पाई थी।

जीत का श्रेय

नव निर्वाचित अनुबाई तंवर का कहना था कि खरगोन जिले को मॉडल जिला बनाया जाएगा।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, अनुबाई तंवर (नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, खरगोन)-

 

इधर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर का कहना था कि जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा की अनुबाई तंवर की जीत का श्रेय सीएम शिवराजसिंह चौहान और पीएम नरेन्द्र मोदी के विकास को जाता है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, राजेन्द्र सिंह राठौर (जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, खरगोन)-

 

यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। संगठन की जीत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन की जीत है।

जिले में 9 में 7 जनपद पंचायत, अधिकांश ग्राम पंचायत के बाद भाजपा ने जिला पंचायत की जीत कर हतिहास रचा है। जीत का सही श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को है जिन्होंने कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी  मेहनत से पंचायत चुनाव में भाजपा ने इस बार इतिहास रचा है।