Exclusive:Kamalnath is President in MP Congress Website : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वेबसाइट में अभी भी कमलनाथ ही अध्यक्ष! 

इससे लगता है कि कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट को 6 महीने से खोला ही नहीं!

304
Kamalnath is President in MP Congress

Exclusive :Kamalnath is President in MP Congress Website : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वेबसाइट में अभी भी कमलनाथ ही अध्यक्ष! 

Bhopal : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हालत बद से बदतर क्यों होती जा रही है, इस बारे में कई प्रमाण दिए जा सकते हैं। कांग्रेस इसे स्वीकार भले न करे, पर जो दिखाई दे रहा और समझा जा रहा है वही सच भी है। कांग्रेस के नेता और पार्टी का नेतृत्व कितना बेखबर है इसका सबसे बड़ा सबूत यही है कि कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी कमलनाथ ही अध्यक्ष हैं। कमेटी भी वही है और राहुल गांधी की दूसरी बार की न्याय यात्रा का इस वेबसाइट पर कोई जिक्र तक नहीं! अब पार्टी का प्रदेश में कोई सांसद नहीं है। पर, इस वेबसाइट में नकुलनाथ दर्ज हैं। इससे लगता है कि इसे कई महीनों से खोला भी नहीं गया।

IMG 20240617 WA0140

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटे कमलनाथ को करीब 6 महीने हो गए। इसके बाद देश में लोकसभा चुनाव हो गए और पार्टी सभी 29 सीटें हार गई। विधानसभा चुनाव हारने के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को हटा भी दिया गया और उनकी पूरी समिति को बदल दिया। अब जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, पर पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट इस बदलाव से पूरी तरह बेखबर है।

वेबसाइट के मुख पृष्ठ पर अभी भी कमलनाथ को ही अध्यक्ष दर्शाते हुए उनका फोटो लगा है। उनकी कमेटी के सभी सदस्य भी वही दर्ज हैं, जो पहले थे। इसका सीधा आशय है कि पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट को कई महीनों से सर्च भी नहीं किया गया। जबकि, कमलनाथ को हटाए जाने के बाद जीतू पटवारी पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए। पार्टी ने उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। लेकिन, इस वेबसाइट पर इन नामों का कोई उल्लेख नहीं है।

पार्टी की सुप्तावस्था से समझा जा सकता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में कितने बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है। पार्टी के सोशल मीडिया विभाग से कई बड़े दिग्गजों के नाम जुड़े हैं और प्रवक्ताओं की बड़ी भीड़ है। लेकिन, उनका अभी तक इस तरफ ध्यान ही नहीं गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वेबसाइट अभी भी वही अटकी है, जहां वह 6 महीने पहले थी।