Exemplary Initiative: बेसहारा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिये ब्राह्मण समाज 10 हजार की मदद देगा

समाज द्वारा थाली में जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प, प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मलेन में मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों के लोग शामिल

Exemplary Initiative: बेसहारा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिये ब्राह्मण समाज 10 हजार की मदद देगा

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन – खरगोन में परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित समाज में आयोजित समारोह में ब्राह्मण समाज द्वारा कई अनुकरणीय निर्णय लिए गए। यह तय किया गया कि बेसहारा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिये ब्राह्मण समाज 10 हजार की मदद देगा। समाज द्वारा थाली में जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया गया।

WhatsApp Image 2023 04 22 at 4.58.11 PM

परशुराम जयंती के अवसर पर आज खरगोन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। पहली बार परशुराम जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मलेन में मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों के लोग शामिल हुए। स्थानीय विधायक रवि जोशी की अगुवाई में परशुराम प्रकटोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान परशुराम की राधावल्लभ मार्केट तिराहे पर मूर्ति स्थापना के लिये विधायक रवि जोशी ने एक लाख रूपये देने की घोषणा  की।

देखिए वीडियो-

अनुकरणीय निर्णय

परशुराम जयंती पर खरगोन में पहली बार ब्राह्मण समाज के हित में कई महत्वपूर्ण संकल्प और अनुकरणीय निर्णय भी लिये गये। शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन गरीब बेसहारा छात्र छात्राओं के लिये पढ़ाई के लिये 10 हजार की आर्थिक मदद देने, इन्दौर में ब्राह्मण समाज द्वारा पढ़ाई के लिये छात्रवास की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। अनुकरणीय पहल करते हुए भोजन थाली में जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प लेकर अब ब्राह्मण समाज जूठन नहीं छोड़ने का अभियान जिले में चलायेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों में जागरूकता लाने के लिये स्वच्छ भोजन थाली होने पर पुरस्कृत कर लोगों को प्रेरित किया जायेगा।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, विधायक रवि जोशी-

इस दौरान विधायक रवि जोशी का कहना था कि अब ब्राह्मण समाज केवल परशुराम जयंती कार्यक्रम नहीं प्रतिमाह ब्राह्मण हित में काम करेगा। शिक्षा के क्षेत्र सहित गरीब ब्राह्मण के हित में काम करेगा। ब्राह्मणों की एकता के लिये सर्व ब्राह्मण में सर्व को हटाकर खरगोन ब्राह्मण समाज का गठन कर डाॅ मधुसूदन बार्चे को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। खरगोन ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय आयोजन में ब्राह्मण समाज की एकता में पृथकता दर्शाने वाला शब्द ‘सर्व’ शब्द विलोपित करते हुए ब्राह्मण समाज खरगोन का गठन कर प्रदेश ही नहीं देश के ब्राह्मण समाज के विभिन्न सगठनों को भी एकजुट होकर समाज हित में काम करने की प्रेरणा दी है। आयोजन में राकेश राणा और भानू परसाई और उनकी टीम के द्वारा पहली बार ब्राह्मण हित में समस्त जानकारी के साथ पत्रिका का प्रकाशन कराया गया।

WhatsApp Image 2023 04 22 at 4.58.33 PM 1

ब्राह्मणों के कुंभ में परशुराम जंयती पर ब्राह्मण समाज के आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ मधुसुदन बारचे, प्रभारी डॉ विराज भालके, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता प्रकाश रत्नपारखी, कार्यक्रम के सह संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र परसाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक, कुबेर जोशी, समाज सेवी रत्नदीप मोयदे, शिव तिवारी, नीरज पाठक जितेन्द्र जोशी, संजय शर्मा, पप्पू ठक्कर, पवन बिल्लौरे, दीप जोशी, राकेश राणा, भानू परसाई, प्रफुल्ल डोगरे, सजय पारासर, रमाकांत परसाई, नरेन्द्र भटोरे, सहित हजारों लोग मौजूद थे।