त्योहार पर घर जाने वालों के लिए दिल्ली से 10 अक्टूबर से Festival Special Trains चलेंगीं

499
General Rail Ticket
General Rail Ticket

Festival Special Trains

Newdelhi:त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली से 10 अक्टूबर से त्योहार विशेष रेलगाड़ियां शुरू होने जा रही हैं। फिलहाल आठ ट्रेन की घोषणा की गई है। आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

Festival Special Trains

नवरात्र के मौके पर इनमें से दो ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश के उन रूटों की पहचान की जा रही है जहां पिछले वर्ष दिवाली और छठ पर ट्रेन फुल या मांग अधिक रही थी। इसकी पहचान होने के बाद जल्द ही यहां के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन की घोषणा की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कुछ डिब्बे रिजर्व रखे जाएंगे। उन्हें जरूरत पड़ने पर अंतिम समय में इस्तेमाल किया जाएगा। त्योहार विशेष ट्रेन केवल कुछ समय-सीमा के लिए चलाई जाती हैं। इसके अलावा कुछ क्लोन ट्रेन चलाई जाएंगी, जिन्हें व्यस्त रूटों पर आगे भी यात्री उपयोग कर सकेंगे।

Festival Special Trains

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि बुकिंग काउंटर और आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से ही टिकट खरीदें। वर्ष 2020 में दिल्ली से करीब 40 से अधिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाई गई थीं।

इनमें से करीब 90 फीसदी ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के शहरों के लिए थीं।
ये आठ विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं

Also Read: MP में बड़ी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप लोक सेवा केंद्र, अब खसरे की नकल भी 181 सेवा से लिंक होकर व्हाट्स एप पर मिल सकेगी

ट्रेन संख्या रूट कब से

01633/ 01634 नई दिल्ली-कटड़ा 10 अक्तूबर
01676/ 01675 आनंद विहार-मुजफ्फपुर 11 अक्टूबर
01662/ 01661 आनंद विहार-सहरसा 11 अक्तूबर
01671/ 01672 आनंद विहार- कटड़ा 11 अक्तूबर
01670/ 01669 नई दिल्ली-दरभंगा 11 अक्टूबर
01660/ 01659 नई दिल्ली-बरौनी 12 अक्तूबर
01668/ 01667 आनंद विहार-जयनगर 12 अक्तूबर
01674/ 01673 दिल्ली-वाराणसी 12 अक्तूबर