महारुद्र यज्ञ का पांचवां दिन, संत निवास के लिए निगम निधि से महापौर पटेल देंगे 1 करोड़!

महापौर का समिति ने किया शॉल श्रीफल से अभिनंदन!

560

महारुद्र यज्ञ का पांचवां दिन, संत निवास के लिए निगम निधि से महापौर पटेल देंगे 1 करोड़!

Ratlam : शहर के त्रिवेणी तट पर शनिवार को सुबह से शाम तक यज्ञाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा के नेतृत्व में 21 विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान मोहनलाल, रुक्मणि शर्मा दंपति द्वारा पांचवें लघु रुद्र की आहुतियां दी गई। शाम को 5 बजे आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात महारुद्र यज्ञ समिति के मंच से श्रीकालिका माता मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। आयोजन जिसमें राजेंद्र सोनी मंडली द्वारा सुंदरकांड और सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए।

 

इस अवसर पर शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल त्रिवेणी तट पर पहुंचे, जहां पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति आयोजन में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने वहां स्थित संत निवास की जर्जरता का जिक्र महापौर प्रहलाद पटेल से किया तो पटेल ने नए संत निवास निर्माण के लिए नगर निगम से 1 करोड रुपए देने की बात कहीं। यह घोषणा करते ही समिति के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

स्थल पर महापौर ने जलाधारी पर पूजन कर परम पूज्य रामचंद्र जी डोंगरे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात त्रिवेणी तट पर श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में भोजन परोसकर महापौर ने सेवा दी। महारुद्र यज्ञ के पांचवें दिन सेठ लक्ष्मीनारायण झालानी की स्मृति में झालानी परिवार के कैलाश झालानी, प्रवीण झालानी, मनोज झालानी द्वारा भोजन सेवा का आयोजन किया गया।

IMG 20240106 WA0090

1 करोड़ रुपए देने की घोषणा पर महापौर का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया, सम्मान में अध्यक्ष अनिल झालानी, पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर, पंडित रामचंद्र शर्मा नवनीत सोनी, एमआईसी मेंबर एवं क्षेत्रीय परिषद विशाल शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश दवे, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक लाठी, विष्णु दलाल, मनोहर पोरवाल, धन्नालाल राठौर, सत्यनारायण पालीवाल, सतीश राठौर, चेतन शर्मा, राजा राठौर, नारायण राठौर, महेश बाहेती, प्रेम नारायण सोनी प्रमुख रूप से रहें।

 

महारुद्र यज्ञ में शामिल होने का आह्वान महिला मंडल की तारा देवी सोनी, राखी व्यास, हंसा व्यास, आशारानी उपाध्याय, आशा शर्मा, रजनी व्यास, सावित्री सोनी, जय सोमानी, वंदना पोरवाल, आशा उपाध्याय, निर्मला बराडिया, माया सोनी, संध्या कोटिया, किरण सोनी, राधा पोरवाल, नीना निरंजनी, सरोज सोनी, शशि अग्रवाल, नमिता शुक्ला, चेतना सोनी, प्रेमलता देवड़ा, शांता सांकला, शांत राठौर, गीता शर्मा, शशि सनगट, संगीता गोयल, किरण भट्ट, अनीता पाहुजा, पुष्पा मजावदिया आदि ने शहर के धर्म प्रेमी जनता से महारुद्र यज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।