First Eating mango, Now Death From Maggi : पहले आम खाने से मौत अब मैगी बना मौत का कारण!

घबराहट के बाद तबियत बिगड़ी, एमवाय ले गए पर बचाया नहीं जा सका!

961
Pain In Suicide Note
Suicide

First Eating mango, Now Death From Maggi : पहले आम खाने से मौत अब मैगी बना मौत का कारण!

Indore : शहर में एक ही सप्ताह में दो लोगों की असामान्य स्थितियों में मौत हुई। पहली मौत राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की आम खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से हुई और दूसरी मौत गुरुवार को एमआईजी क्षेत्र में एक व्यक्ति की मैगी खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से हुई। परिस्थिति बता रही है कि रात के समय खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी।

मैगी के बाद कढ़ी और दलिया खाने से हुई मौत के बारे में एमआईजी पुलिस ने बताया कि विजय पांचाल (उम्र 32 साल) पुत्र कालूराम पांचाल निवासी शिवशक्ति नगर की एमवाय अस्पताल में गुरुवार रात मौत हो गई। मृतक की बहन सीमा के मुताबिक विजय पीथमपुर की एक कंपनी में अकाउंटेंट थे। रात में अचानक उन्हें उल्टियां होने लगी। इसके बाद किराएदार के ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से वे डॉक्टरों के पास पैदल चलकर गए। इस बीच उन्हें अचानक चक्कर आए और वे रास्ते में ही लेट गए।

कुछ देर बाद डॉक्टरों ने चेकअप किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहन ने बताया कि रात में खाने में उन्होंने मैगी खाई थी। इसके बाद दलिया और कढ़ी भी खाई। कुछ देर बाद बोले कि उन्हें अचानक घबराहट और बेचैनी हो रही है। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। विजय के परिवार में उनकी एक बेटी और पत्नी चेतना के अलावा एक छोटा भाई और माता-पिता हैं।

राजेंद्र नगर में आम खाने से मौत

दो दिन पहले राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली एक महिला की भी ऐसी ही परिस्थितियों में मौत हुई थी। पेशे से ब्यूटीशियन अर्चना अलेरिया ने रात में खाना खाने के बाद आम खाया था। इसके बाद उसे अचानक घबराहट होने लगी। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया परंतु मृत्यु हो गई। अर्चना की उम्र 23 साल थी, इसलिए इस मामले में अर्चना के पति और ससुराल वालों को जांच के दायरे में लिया गया है। अब एमआईजी क्षेत्र में भी इसी स्थिति में मौत हुई।