Flirting with Daughter-in-Law : पुलिस ने FIR दर्ज की

पति ने समझाने के बजाए पत्नी को पीटा

1012

Dhar : जिले के मनावर (Manawar)थाना क्षेत्र के मरोड़ गांव में एक महिला ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने और पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक ये घटना शुक्रवार की है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जब ये घटना हुई, घर के सभी लोग खेत पर गए थे, पर ससुर वापस लौट आया था।

महिला की शिकायत के मुताबिक, महिला जब घर पर अकेली थी, तभी उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलत हरकत। पीड़ित महिला ने जब इस बात की जानकारी पति को दी, तो ससुर से बात करने या उनको समझाने के बजाए पति ने महिला के साथ ही मारपीट की। इसके बाद महिला थाने पर पहुंची और शिकायत लिखवाई। उसने शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे मामला दर्ज करवाया। घटना गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। बताते हैं कि उस समय परिवार के सभी लोग खेत पर गए थे। तभी ससुर ने बहू के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की।

पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में लिखवाया कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। लेकिन, उसकी कोई संतान नहीं है। घटना के दिन सुबह साढ़े 9 बजे जब पति, सास व देवर खेत पर गए थे, तब ससुर घर आया और कमरे में बैठी बहू से छेड़छाड़ करते हुए उसने अश्लील हरकतें की। महिला ने विरोध कर हल्ला मचाया तो ससुर कमरे से बाहर निकल गया। शाम को जब महिला का पति खेत से वापस लौटा तो पत्नी ने ससुर की हरकत पति को बताईं। किंतु, पत्नी का साथ देने के बजाए पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। महिला शुक्रवार को थाने पर पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। अभी तक इस मामले में ससुर और पति की गिरफ्तारी नहीं हुई।