पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे!

प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में सभा को सम्बोधित करेंगे!

558

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे!

Ratlam : पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह रविवार को रतलाम आएंगे, वह कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन देंगे।जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह 5 नवंबर रविवार को रतलाम प्रवास पर आ रहे हैं!

IMG 20231104 WA0077

IMG 20231104 WA0078

दोपहर 4:30 बजे आप मोहन बाग गार्डन सज्जन मिल रोड पर रतलाम विधानसभा प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में मार्गदर्शन देंगे।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, प्रदेश महासचिव यासमीन शैरानी, प्रभु राठौड़, संगीता कांकरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, बसंत पंड्या, गणेश यादव, सोहेल काजी, नगर निगम उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, NSUI अध्यक्ष निलेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी, प्रदेश महासचिव सेवादल रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, मंसूर अली पटोदी, नगर निगम सचेतक आशा रावत, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, जोएब आरिफ, बूथ परीक्षण समिति अध्यक्ष अमर सिंह शेखावत, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के हितेश पेमाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मेहमूद शैरानी, व्यापारिक जिला व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राजेश प्रजापत, कामगार प्रकोष्ठ के रमेश शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ निरंजन चौहान समस्त निर्वाचित पार्षद एवं सभी पदाधिकारियों ने दिग्विजय सिंह के जोरदार स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।