हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दें- रतलाम में BJP कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

505

हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दें- रतलाम में BJP कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

रतलाम: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम विधानसभा के चुनाव कार्यालय में रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए और भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे के साथ लड़ेंगे, जिस जज्बे से सैनिक देश की सीमाओं पर युद्ध लड़ते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में सिर्फ चार जातियां बताई हैं गरीब, युवा, किसान और महिला। प्रधानमंत्री जी इन चारों जातियों सहित हर समाज वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी में जोड़कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दें। बैठक को प्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने भी संबोधित किया

*ऐतिहासिक विजय के लिए रतलाम जिले की अहम भूमिका* 

प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट में भाजपा के ऐतिहासिक विजय में रतलाम जिले की अहम भूमिका होगी। पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर 370 नए मत पार्टी में जोड़कर श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बननो के लिए कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर चुनाव कार्य में जुटे और हर घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ही के बीते दस वर्षों में किए गए विकास, गरीब कल्याण, सुशासन के कार्यों और लाभार्भी योजनाओं के साथ उपलब्धियां जनता को बताकर भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर सैनिक के जज्बे से चुनाव लड़ें इस लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।

*कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना*

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से बना है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिला है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, कार्यकर्ता ही संगठन को चलाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता को बताए कि प्रधानमंत्री जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, इसलिए आप सभी श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट दें।

*कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल*

बैठक के दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला मंत्री श्री शांतिलाल पारगी व अर्जुन गुर्जर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक श्री मनोहर पोरवाल, श्री कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक श्री प्रहलाद राठौड़, जिला पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।