Godavan Century Number One : लंदन स्पिरिट्स प्रतियोगिता में भारत की देसी व्हिस्की ‘गोडावन सेंचुरी’ का डंका बजा!

'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' के नाम पर बनी 'गोडावन' को प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिला!  

213

Godavan Century Number One : लंदन स्पिरिट्स प्रतियोगिता में भारत की देसी व्हिस्की ‘गोडावन सेंचुरी’ का डंका बजा!

 

London : भारत की सिंगल माल्ट व्हिस्की ‘गोडावन सेंचुरी’ ने लंदन स्पिरिट्स प्रतियोगिता-2024 में सिंगल माल्ट व्हिस्की श्रेणी में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया। लंदन स्पिरिट्स प्रतियोगिता के नतीजे दुनियाभर में बेहतरीन स्पिरिट्स का स्तर प्रमाणित करते हैं। गोडावन ने 100 में 96 अंक हासिल कर विश्व स्तर पर प्रमुख सिंगल माल्ट व्हिस्की के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की।
लंदन स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन के नोट्स के अनुसार, गोडावन सेंचुरी हल्के स्वाद के साथ अनोखा आनंद देती है। यह देसी व्हिस्की कारमेल, चारकोल, दालचीनी और सौंफ के मिश्रण के साथ जुबान पर आनंददायक मिठास देती है, जो लंबे अरसे तक अपना असर दिखाता है।

IMG 20240422 WA0030
लंदन स्पिरिट्स प्रतियोगिता में, तीन प्रमुख मानदंडों पर ध्यान केंद्रित कर व्हिस्की का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया जाता है। ये है गुणवत्ता, मूल्य और पैकेजिंग। पदक प्राप्त करने के लिए तीनों पहलुओं में उत्कृष्टता प्राप्त करना होती है। इसमें गुणवत्ता का महत्व सबसे अधिक है। डियाजियो इंडिया द्वारा तैयार की गई गोडावन सिंगल माल्ट व्हिस्की इसकी उत्पत्ति और समृद्ध विरासत को दर्शाती है।
राजस्थानी लोकाचार से प्रेरित होकर गोडावन अपनी उत्पादन प्रक्रिया में इन मूल्यों को अपनाता है। अनूठी शुष्क जलवायु में गोडावन की परिपक्वता से असाधारण स्वाद बनता है, जो इंद्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इस दुर्लभ व्हिस्की को विशेष रूप से चयनित पीपों में पकाया जाता है। व्हिस्की का स्वाद बढ़ाने के लिए भारतीय वनस्पतियों का मिश्रण मिलाया जाता है। देश की अग्रणी पेय कंपनी डियाजियो इंडिया द्वारा प्रस्तुत ‘गोडावन 100’ एक विशेष एडिशन है जिस सिंगल माल्ट व्हिस्की की केवल 100 बोतलें हैं। यह ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, जिसे प्यार से गोडावण के नाम से जाना जाता है, को उसकी पहली वर्षगांठ पर अर्पित की गई है।
एक समय पूरे भारत में आम तौर पर देखी जाने वाली ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अब एक अनिश्चित अस्तित्व का सामना कर रही है और इसकी संख्या केवल सौ से कुछ अधिक बची है। गोडावण झुंड में प्रत्येक जुड़ाव महत्वपूर्ण महत्व रखता है, जो पर्यावरण संरक्षण और पक्षी के पारिस्थितिकी संरक्षण के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता को बढ़ाता है।
इसके अतिरिक्त, गोडावन सिंगल माल्ट रिच और राउंडेड आर्टिसन व्हिस्की और गोडावन सिंगल माल्ट फ्रूट और स्पाइस आर्टिसन व्हिस्की दोनों ने 2024 लंदन स्पिरिट्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। यह मान्यता दुनियाभर में शीर्ष बारटेंडरों के बीच पसंदीदा विकल्प के रूप में इस ब्रांड की स्थिति को मजबूत करती है।