Gwalior IGबनने के लिए कई ADG और IG हुए सक्रिय

दिसंबर में रिटायर हो रहे आईजी अविनाश शर्मा

1310
DPC For IPS Promotion:

Gwalior IG  बनने के लिए कई ADG और IG हुए सक्रिय

भोपाल: ग्वालियर आईजी(Gwalior IG)अविनाश शर्मा के रिटायर होने से पहले से कई एडीजी और आईजी यहां पर अपनी पोस्टिंग करवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। अविनाश शर्मा अगले महीने दिसंबर में रिटायर होने जा रहे हैं।

इससे पहले इस साल दो और आईजी रिटायर हुए थे, दोनों को रेंज से रिटायर होने के पहले ही हटा कर पीएचक्यू पदस्थ कर दिया गया था।Gwalior IG

सूत्रों की मानी जाए तो आईजी रेंक के चार अफसर यहां पर अपनी पोस्टिंग करवाने के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने लाबिंग भी शुरु कर दी है।

इनमें से तीन अफसर ऐसे हैं जो आईजी बनने के बाद किसी रेंज में पदस्थ नहीं हुए हैं। वहीं एक आईजी एक रेंज में रह चुके हैं, वे भी दूसरी रेंज में जाने का मन बना रहे हैं।

Governor Malik Angry : जिस दिन कहेंगे राज्यपाल का पद छोड़ दूंगा

इनमें से तीन अफसरों पर सरकार भी विचार कर सकती है,जबकि एक अफसर को सरकार फिलहाल पुलिस मुख्यालय के बाहर भेजने को तैयार न हो। इसलिए इनमें से सिर्फ तीन अफसरों के नाम पर ही विचार किया जा सकता है।

वहीं दो एडीजी भी ग्वालियर(Gwalior IG) में पदस्थ होने के प्रयास कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में आईजी रेंक के अफसरों की कमी के चलते यहां पर एडीजी को आईजी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में इन दो एडीजी में से एक के प्रयास सफल होने की ज्यादा संभावना है।