MP से हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान की ज्योति को पूरे देश में फैलाना है

हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक दाजी ने उज्जैन में किया आव्हान

817

MP से हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान की ज्योति को पूरे देश में फैलाना है

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन में आज 1 जुलाई शनिवार को श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था कान्हा शांतिवनम हैदराबाद के वैश्विक मार्गदर्शक एवं अध्यक्ष पद्मभूषण कमलेश डी पटेल “दाजी” के मार्गदर्शन में ध्यान योग कराया गया। ध्यान सत्र के बाद “दाजी”ने भी कहा कि मध्य प्रदेश में ये हुई ध्यान की शुरुआत का अंत नहीं होना चाहिए बल्कि इसकी ज्योति को पूरे देश में फैलाना है। हमें मिलकर नए भारत का निर्माण करना है। दाजी ने इस पहल के लिए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद को भी साधुवाद दिया। दाजी ने सत्र के बाद जिज्ञासुओं के प्रश्नों का जवाब भी दिया।

उल्लेखनीय है कि दाजी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संयुक्त संकल्प के अनुसार मध्य प्रदेश के नागरिकों महिलाओं पुरुष बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य, कार्य क्षमता में वृद्धि, तनाव मुक्त जीवन आदि उद्देश्यों को लेकर मध्य प्रदेश के गांव गांव में ध्यान योग का कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विगत 21 जून को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एकात्म अभियान के अंतर्गत योग एवं ध्यान शिविर का बृहद एवं सफल आयोजन भी संपन्न हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश के लगभग 41हजार गांव में एक करोड़ से अधिक लोगों से हर दिन ध्यान हर दिल ध्यान का विशेष आग्रह भी किया गया।

IMG 20230701 WA0028
हार्टफुलनेस संस्था एक विश्व स्तरीय आध्यात्मिक संस्था है जिसमें विश्व के लगभग 160 देशों के लोग हृदय आधारित सहज मार्ग पद्धति से ध्यान साधना करते हैं। हार्टफुलनेस संस्था ध्यान योग के प्रचार प्रसार में वृहद वैश्विक स्तर पर कार्य कर रही है । संस्था द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में लोगों को निशुल्क ध्यान सिखाया जाता है। हार्टफुलनेस संस्था के प्रमुख और मध्य प्रदेश सरकार के राजकीय अतिथि कमलेश डी पटेल “दाजी” का मध्य प्रदेश भ्रमण विगत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं एकात्म अभियान के समापन कार्यक्रम के साथ आरंभ हुआ था। दाजी जबलपुर,सागर, विदिशा, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, रतलाम का प्रवास करते हुए कल शाम उज्जैन आए। उज्जैन आगमन पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय एवं मध्य प्रदेश तीर्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान ने दाजी का स्वागत किया।
दाजी के मार्गदर्शन में आज 1 जुलाई को उज्जैन में इंदौर रोड स्थित एक होटल में ध्यान सत्र का कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, महानिदेशक बी आर नायडू, कार्यक्रम समन्वयक संजय सहगल, प्रदेश समन्वयक राजेंद्र गौतम, संभाग समन्वयक संजय खंडेलवाल, नवीन मिश्रा, प्रोफेसर अंशुल भारद्वाज, संगीता पातकर,कुलदीप पाल, डॉ वेद व्यास, श्रीकांत जावड़ेकर, संजय शर्मा, प्रदीप निगम, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के शिवपसाद मालवीय, सचिन शिंपी, जय दीक्षित, मोहन सिंह परमार, संदीप मालवीय, अरुण व्यास, रेणुका, नम्रता तिवारी सहित शैक्षिक संगठन सामाजिक कार्यकर्ता एवं ध्यान प्रेमियों की उपस्थित रही।