हर घर तिरंगा अभियान: बड़वानी में निकली रैली, मंत्री और कलेक्टर ने भी भाग लिया

508

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आमजन में जागरूकता लाने के लिए रैली निकाल कैबिनेट मंत्री और कलेक्टर ने अभियान सफल बनाने की अपील की

बड़वानी: 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी का अम्रत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा का अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आज जिला मुख्यालय पर रैली आयोजित कर लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के साथ जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा आमजन सहित प्रशासनिक अमला व जनप्रतिधि भी शामिल हुए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि करीब 2 लाख 51 हजार घरों में झंडा लगाने के साथ साथ जिले के हर घर में झंडा लगाया जाए इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही आज बैठक का भी आयोजन किया गया है जिसमें लक्ष्य है कि हर व्यक्ति झंडा खुद क्रय करे जिसको लेकर झंडा का दाम भी तय किया गया है। बड़ा झंडा जहाँ 28 रुपये में दिया जाएगा तो वंही छोटे झंडे का दाम 18 रुपया तय किया गया है।

कैबिनेट मंत्री सहित कलेक्टर ने आमजन से अपील भी की कि आजादी के इस अम्रत महोत्सव में आयोजित हर घर झंडा अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाए 2 लाख 51हजार झंडे लगाना है जिसकी कीमत 28 रुपये, 18 रुपये है कोई भी घर बिना झंडे के न रहे आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, शिवराज सिंह वर्मा (कलेक्टर)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, प्रेमसिंह पटेल (कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश सरकार)-