दक्षिण के कुछ राज्यों में आज भारी बारिश, MP के अनेक हिस्सों में भी बारिश के आसार, अभी 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

610

दक्षिण के कुछ राज्यों में आज भारी बारिश, MP के अनेक हिस्सों में भी बारिश के आसार, अभी 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

बेपरवाह और गुमराह मौसम अचानक तेज हवाओं से बारिश की मार दे रहा है। ऐसा देश के अनेक भागों में हो रहा है। हवाओं संग बादल किसी भी राज्य में जाकर कोहराम मचा रहे हैं। हवाओं की स्थिति भारत में उत्तर पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर है वहीं पश्चिम से मध्य और दक्षिण से होते हुए पूर्व की ओर बह रही है।

आज उत्तर पूर्वी राज्यों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है जिसमें असम मेघालय त्रिपुरा अरुणाचल आदि शामिल है। यहां तेज बादल यूपी बिहार, मध्य प्रदेश और बंगाल से होकर पूर्व की ओर कूच कर रहे हैं। इसी प्रकार पश्चिम के बादल भी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु से होकर गुजर रहे हैं यह बादल अचानक एक स्थान पर इकट्ठा होकर तेजी से बरस रहे हैं। इससे कई जगह अनायास संकट पैदा हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में आज इंदौर, उज्जैन, देवास,जबलपुर बेल्ट में दोपहर बाद बारिश की संभावना है। हवाएं तेज चलेंगी और कुछ जगह पर तेज बारिश होकर थम जाएगी। प्रदेश में अभी 4 दिनों तक ऐसा ही चलता रहेगा। इसकी वजह है दक्षिण पश्चिम से आ रहे बादल राजस्थान से मध्य प्रदेश में दस्तक दे रहे हैं।

उत्तर भारत में मौसम साफ लेकिन तेज धूप का रहेगा। दोपहर बाद बादल यहां भी दिखाई देंगे, जिससे उमस बढ़ेगी। यही हाल गुजरात का भी रहेगा। मुंबई में अधिकतम तापमान 31, 32 के आसपास चलेगा।