Hemant Soren Will Take Oath as CM : हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के CM बनेंगे, आज ही की शपथ!

झारखंड के CM चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत को नेता चुना गया!

296

Hemant Soren Will Take Oath as CM : हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के CM बनेंगे, आज ही की शपथ!

Ranchi : आज शाम अचानक झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि, संकेत मिले हैं कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन तीसरी बार पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना। सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद से हेमंत सोरेन एक्शन में हैं. झारखंड में अगले साल यानी 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में हेमंत सोरेन सत्ता की कुर्सी पर काबिज होना चाहते हैं. सूत्रों की माने तो हेमंत सोरेन आज ही शपथ ले सकते हैं। सीएम आवास में हुई बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं।

हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगभग 5 महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया। उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजभवन की तरफ से हेमंत सोरेन को शाम 7.30 बजे का समय मिलने का दिया गया था। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे। इस्तीफा के साथ ही हेमंग सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत सोरेन के अगुवाई में गठबंधन सरकार का गठन होगा। सत्ता पक्ष के विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी तैयार है।